जेंडाया और टॉम हॉलैंड ने कर ली सीक्रेट शादी, गोल्ड बैंड ने मचाई हलचल, वायरल तस्वीरों ने बढ़ाया सस्पेंस
जेंडाया के गोल्ड बैंड पहनकर सामने आने के बाद टॉम हॉलैंड के साथ उनकी सीक्रेट शादी की अफवाहें तेज हो गई हैं. हालांकि दोनों की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.
मुंबई: हॉलीवुड स्टार जेंडाया और टॉम हॉलैंड की लव स्टोरी लंबे समय से चर्चा में रही है. हाल ही में एक नई तस्वीर सामने आने के बाद फैंस के बीच हलचल मच गई है. 18 फरवरी को लॉस एंजिल्स में जेंडाया को उनकी रिंग फिंगर में एक सिंपल गोल्ड बैंड पहने देखा गया. खास बात यह रही कि उन्होंने अपनी मशहूर डायमंड एंगेजमेंट रिंग की जगह यह नया बैंड पहना था.
एक साल पहले गोल्डन ग्लोब पुरस्कार 2025 में जेंडाया ने 5 कैरेट डायमंड रिंग पहनकर अपनी एंगेजमेंट की खबर को लगभग कन्फर्म कर दिया था. उस वक्त उनकी रिंग ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. लेकिन अब उसी उंगली में गोल्ड बैंड दिखने से अटकलें तेज हो गई हैं कि क्या कपल ने चुपचाप शादी कर ली है. सोशल मीडिया पर फैंस लगातार इस पर चर्चा कर रहे हैं.
नाइट आउट लुक ने खींचा ध्यान
रिपोर्ट्स के मुताबिक जेंडाया फिल्म प्रोड्यूसर जोश लिबरमैन के साथ नाइट आउट पर नजर आईं. उन्होंने ब्लैक पैंट और क्रीम टोन जैकेट के साथ बेहद सादा लेकिन स्टाइलिश लुक अपनाया था. उनका मिनिमल मेकअप और स्लीक बॉब हेयरस्टाइल उनके पूरे लुक को और आकर्षक बना रहा था. लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान उनकी उंगली में चमकते गोल्ड बैंड ने खींचा.
क्या सच में हो चुकी है शादी?
हालांकि सोशल मीडिया पर सीक्रेट वेडिंग की अफवाहें तेजी से फैल रही हैं, लेकिन कपल की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. जेंडाया के लंबे समय के स्टाइलिस्ट लॉ रोच ने पहले साफ किया था कि शादी की प्लानिंग अभी शुरू भी नहीं हुई है. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि जेंडाया इन दिनों कई फिल्मों में व्यस्त हैं और फिलहाल काम पर ध्यान दे रही हैं. रिपोर्ट के अनुसार वह ड्यून के अगले भाग की शूटिंग में भी व्यस्त हैं. ऐसे में शादी की तैयारी को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है.
लॉ रोच ने यह भी कहा कि जेंडाया और टॉम एक दूसरे से लंबे समय से प्यार करते हैं. उन्होंने इसे एक खूबसूरत लव स्टोरी बताया, जिसमें दुनिया भी शामिल हो पाई है. फिलहाल गोल्ड बैंड ने जरूर चर्चाओं को हवा दी है. लेकिन जब तक खुद जेंडाया या टॉम हॉलैंड इस बारे में कुछ नहीं कहते, तब तक यह खबर सिर्फ अफवाह ही मानी जाएगी.
और पढ़ें
- अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद फिर धड़का मलाइका अरोड़ा का दिल, 19 साल छोटे मिस्ट्री मैन के साथ रोम में मनाया वैलेंटाइन
- प्लास्टिक सर्जरी के कुछ दिन बाद ब्राजीलियाई इन्फ्लुएंसर बियांका डियास का निधन, 20 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
- शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को बड़ी राहत, 150 करोड़ रुपयों के बिटकॉइन मामले में मिली जमानत, जानें पूरा मामला