नई दिल्ली: टीवी पर आज भी लोगों का फेवरेट शो कपिल शर्मा शो है. इस शो के जरिए कपिल लोगो को खूब हंसाते हैं शायद यही कारण हैं कि ये अब तक लोगों का फेवरेट शो बना हुआ है. लेकिन अब ये शो बंद होने वाला है. ऐसे में फैंस काफी परेशान हैं लेकिन अब हम आपको टेंशन लेने की जरुरत नहीं हैं क्योंकि आपका एंटरटेनमेंट रुकने वाला नहीं है. क्योंकि कपिल के बाद अब जाकिर खान आपका मनोरंजन करने के लिए आ रहे हैं.
जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना, जाकिर खान अपना कॉमेडी शो लेकर आने वाले हैं जिसको सुनकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. कपिल शर्मा शो की जगह पहले ‘मैडनेस मचाएंगे इंडिया को हंसाएंगे’ आया था लेकिन ये शो फैंस का कुछ खास दिल नहीं जीत पाया और अब ये शो बंद होने वाला है.
स्टैंडअप कॉमेडियन जाकिर खान जिनका एक अलग ही फैनबेस है. जाकिर खान ने अपनी कॉमेडी और शायरी के दम पर फैंस के दिल में एक अलग जगह बनाई है. अब कपिल शर्मा की जगह जाकिर के शो की बात सुन फैंस खुशी से झूम रहे हैं. खबरों की मानें तो इस शो में जाकिर खान शायरी और जोक्स दोनों से फैंस को एंटरटेन करने वाले हैं.
आपको बता दें कि जाकिर खान का ये शो अगस्त में ऑन-एयर होने वाला है. जिसमें बॉलीवुड के लोग गेस्ट बनकर आने वाले हैं. जाकिर खान के इस शो का कॉन्सेप्ट कपिल शर्मा के शो जैसा ही होने वाला है. बता दें कि जाकिर खान इससे पहले साल 2017 में द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज के पांचवें सीजन में दिखाई दिए थे.