menu-icon
India Daily

यश राज फिल्म्स ने ठुकराया 'अल्फा' के लिए नेटफ्लिक्स का 215 करोड़ रुपये का ऑफर, OTT पर नहीं थिएटर्स में ही रिलीज होगी फिल्म

आलिया भट्ट और शरवरी की अपकमिंग फिल्म 'अल्फा' का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म को लेकर हाल ही में खबर आई है कि यश राज फिल्म्स ने इस फिल्म के लिए नेटफ्लिक्स का 215 करोड़ रुपये का ऑफर ठुकरा दिया है.

antima
Edited By: Antima Pal
यश राज फिल्म्स ने ठुकराया 'अल्फा' के लिए नेटफ्लिक्स का 215 करोड़ रुपये का ऑफर, OTT पर नहीं थिएटर्स में ही रिलीज होगी फिल्म
Courtesy: x

मुंबई: यश राज फिल्म्स ने आलिया भट्ट और शरवरी की अपकमिंग फिल्म 'अल्फा' के लिए नेटफ्लिक्स के 215 करोड़ रुपये के बड़े ऑफर को ठुकरा दिया है. यह फिल्म एक महिला प्रधान जासूसी थ्रिलर है, जिसमें अनिल कपूर और बॉबी देओल भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. 2024 में घोषित हुई 'अल्फा' ने अपनी घोषणा से ही फैंस में काफी उत्साह पैदा किया था. यह YRF के स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला-केंद्रित फिल्म है, जिसमें हाई-ऑक्टेन एक्शन, जासूसी और रोमांच से भरपूर कहानी है. 

YRF ने नेटफ्लिक्स को दिया झटका

आलिया भट्ट लीड रोल में हैं, जबकि शरवरी उनके साथ नजर आएंगी. फिल्म को शुरू में 25 दिसंबर 2025 को रिलीज करने की योजना थी, लेकिन VFX और पोस्ट-प्रोडक्शन के काम के कारण इसे पहले अप्रैल 2026 में और अब आगे टाल दिया गया है. फिलहाल कोई नई रिलीज डेट घोषित नहीं हुई है. हाल ही में खबरें आई थीं कि YRF की हालिया कुछ फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर कमजोर कमाई के कारण 'अल्फा' को थिएटर के बजाय डायरेक्ट OTT पर रिलीज किया जा सकता है.

ठुकराया 215 करोड़ रुपये का ऑफर

रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि नेटफ्लिक्स ने फिल्म के डायरेक्ट डिजिटल राइट्स के लिए करीब 215 करोड़ रुपये का आकर्षक ऑफर दिया था. लेकिन YRF ने इस ऑफर को सिरे से नकार दिया है. YRF के प्रवक्ता ने कहा कि 'अल्फा' थिएटर में ही रिलीज होगी. उन्होंने अफवाहों को खारिज करते हुए कहा- 'अल्फा को डायरेक्ट स्ट्रीमिंग पर रिलीज करने की बात एक अफवाह है, जिसका मकसद महिला प्रधान फिल्म को गलत तरीके से पेश करना है. यश राज फिल्म्स कभी भी अपनी थिएट्रिकल स्लेट की फिल्मों को सीधे OTT पर नहीं डालती. हम सिनेमाई अनुभव बनाने पर गर्व करते हैं. 

'अल्फा' कंपनी के लिए एक बड़ा टेंटपोल प्रोजेक्ट है. प्रवक्ता ने आगे कहा कि अलिया भट्ट देश की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक हैं और शरवरी एक प्रतिभाशाली युवा अभिनेत्री हैं. स्टूडियो को उम्मीद है कि फिल्म दर्शकों को उतना ही पसंद आएगी जितना अन्य एक्शन फिल्मों को मिलता है. फैंस अब बेसब्री से 'अल्फा' के थिएट्रिकल ट्रेलर और रिलीज का इंतजार कर रहे हैं.