menu-icon
India Daily

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' में हुई यामी गौतम की एंट्री? निभाएंगी डॉक्टर का किरदार! लीक एंड क्रेडिट्स स्क्रीनशॉट वायरल

धुरंधर: द रिवेंज यानी धुरंधर 2 अब बस कुछ ही दिनों दूर है. यह एक्शन से भरपूर स्पाई थ्रिलर 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. फिल्म के पेड प्रीव्यू 18 मार्च से शुरू हो जाएंगे. रिलीज से पहले फैंस में खलबली मची हुई है, खासकर एक वायरल लीक के कारण.

antima
Edited By: Antima Pal
रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' में हुई यामी गौतम की एंट्री? निभाएंगी डॉक्टर का किरदार! लीक एंड क्रेडिट्स स्क्रीनशॉट वायरल
Courtesy: x

मुंबई: रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म धुरंधर: द रिवेंज यानी धुरंधर 2 अब बस कुछ ही दिनों दूर है. यह एक्शन से भरपूर स्पाई थ्रिलर 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. फिल्म के पेड प्रीव्यू 18 मार्च से शुरू हो जाएंगे. रिलीज से पहले फैंस में खलबली मची हुई है, खासकर एक वायरल लीक के कारण. एक्स पर एक यूजर ने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है, जिसमें फिल्म के एंड क्रेडिट्स में 'YG' नाम दिख रहा है.

रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' में हुई यामी गौतम की एंट्री?

फैंस और रिपोर्ट्स के मुताबिक यह यामी गौतम का इशारा है. खबर है कि यामी एक डॉक्टर का किरदार निभाती नजर आएंगी. यह रोल फिल्म में काफी महत्वपूर्ण है. अस्पताल का एक सीक्वेंस है, जो कहानी में बड़ा टर्निंग पॉइंट लाता है. यह सीन इमोशनल और स्ट्रैटेजिक दोनों स्तर पर मजबूत होगा. यामी का कैरेक्टर रणवीर सिंह के किरदार हमजा की मिशन को प्रभावित कर सकता है.

खास बात यह है कि यह कैमियो आदित्य धर की पिछली फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक से जुड़ाव दिखा सकता है. उरी में जस्कीरत सिंह रंगी नाम का एक शहीद पति का जिक्र है और धुरंधर 2 के ट्रेलर में रणवीर का किरदार भी इसी नाम से जाना जाता है. ऐसे में यामी का रोल इस कनेक्शन को और मजबूत कर सकता है. कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि विक्की कौशल का भी कैमियो हो सकता है, लेकिन अभी तक कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं आया है.

बता दें कि यामी गौतम आदित्य धर की पत्नी हैं और पहले भी उन्होंने कई पावरफुल रोल्स किए हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार उन्होंने इस कैमियो के लिए करीब 5 दिन शूटिंग की है और उनका सीन एक्शन से भरपूर है। कुछ सोर्स तो यहां तक कह रहे हैं कि यामी एक इंटेलिजेंस एजेंट के रूप में हाई-ऑक्टेन अस्पताल सीन में दिखेंगी, जो दर्शकों को रोमांचित कर देगा.

फिलहाल फिल्ममेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. फैंस को अब इंतजार करना होगा कि थिएटर में जाकर सच्चाई क्या निकलती है. क्या यामी का डॉक्टर रोल सच में फिल्म को नया ट्विस्ट देगा? या यह सिर्फ अफवाह है? 19 मार्च को सिनेमाघरों में जाकर पता चलेगा. धुरंधर 2 में रणवीर सिंह के अलावा आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त जैसे दिग्गज कलाकार भी हैं. निर्देशक आदित्य धर एक बार फिर स्पाई एक्शन का धमाका करने को तैयार हैं. फैंस का जोश देखते हुए यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा सकती है.