नई दिल्ली: एकता कपूर अक्सर अपने काम से लोगों को हैरान कर ही देती है, उनके शो की बात करें, या फिर उनकी फिल्मों के कंटेंट की बात करें या फिर उनकी कास्ट हर चीज बिल्कुल अलग और हटके होती है. शायद यही कारण है कि वो टीवी की क्वीन कही जाती है.
एकता कपूर इन दिनों अपनी फिल्म लव सेक्स और धोखा 2 को लेकर खूब लाइमलाइट में है. इस फिल्म का टीजर और पोस्टर सामने आ चुका है जो कि काफी धूम मचा रहा है. पोस्टर के साथ-साथ इसकी कास्ट को लेकर भी बाजार गरमाया हुआ है क्योंकि एकता कपूर ने इस बार अपनी इस फिल्म के लिए ट्रांसजेंडर को ही कास्ट कर लिया है.
जी हां आपने बिल्कुल सही सुना, एकता कपूर ने अपनी बहुचर्चित फिल्म लव सेक्स और धोखा 2 के लिए एक ट्रांसजेंजर को कास्ट किया है और उनका नाम बोनिता राजपुरोहित हैं तो चलिए जानते हैं कि कौन हैं बोनिता राजपुरोहित-
मेकर्स ने फिल्म से बोनिता के रोल की पहली झलक दिखाई है साथ ही एक वीडियो के जरिए ये भी बताया कि आखिर इन्हें ये रोल कैसे ऑफर हुआ है. बोनिता के बारे में जानने से पहले आप ये जान लीजिए कि इनको इस फिल्म में कुल्लू का रोल मिला है.
बोनिता राजपुरोहित राजस्थान के छोटे गांव की रहने वाली है जिन्होंने साल 2019 में मिस ट्रांस क्वीन में हिस्सा लिया था और इसकी सेकेंड रनअप रही थीं. बोनिता मॉडलिंग करती रहती है, वह पेशे से एक आर्टिस्ट भी हैं. इसके अलावा, बोनिता अर्बनिक जेन-जेड में कंटेंट क्रिएटर का काम भी कर चुकी हैं.
बोनिता एकता कपूर की ‘लव सेक्स और धोखा 2’ का हिस्सा बन काफी खुश है. उन्होंने कहा एकता के साथ काम करना हर किसी का सपना होता है, लेकिन उन्होंने सोचा नहीं था कि उनको ये ऑफर मिलेगा. एलएसडी 2 फेम एक्ट्रेस बोनिता इससे पहले 10-15 हजार रुपये की नौकरी करती थीं. एक ट्रांसवुमेन होने के कारण बोनिता ने अपनी लाइफ में काफी स्ट्रगल देखें हैं.