menu-icon
India Daily

धुरंधर के 'हमजा' संग जमकर थिरकी नीता अंबानी, गल्लां गुडियां पर लगाए ठुमके; देखें मुकेश अंबानी का रिएक्शन

मुंबई में NMACC की तीसरी सालगिरह के मौके पर रणवीर सिंह ने अपने डांस से महफिल लूट ली. नीता अंबानी के साथ उनका डांस और मुकेश अंबानी की मुस्कान वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

babli
Edited By: Babli Rautela
धुरंधर के 'हमजा' संग जमकर थिरकी नीता अंबानी, गल्लां गुडियां पर लगाए ठुमके; देखें मुकेश अंबानी का रिएक्शन
Courtesy: Instagram

मुंबई में आयोजित NMACC के तीसरे सालगिरह समारोह में रणवीर सिंह ने अपनी एनर्जी से हर किसी का ध्यान खींच लिया. जैसे ही उनका फेमस गाना गल्लां गुड़ियां बजा, रणवीर खुद को रोक नहीं पाए और दर्शकों के बीच ही डांस करने लगे.  उनका यह अंदाज एक बार फिर दिखाता है कि वह जहां भी जाते हैं, वहां माहौल को खास बना देते हैं.

इसी दौरान नीता अंबानी भी म्यूजिक की धुन पर थिरकती नजर आईं. रणवीर सिंह ने उनके साथ मिलकर डांस किया, जिसने पूरे इवेंट को और भी यादगार बना दिया. दोनों के इस डांस को वहां मौजूद लोगों ने खूब एंजॉय किया और तालियों से उनका स्वागत किया.

मुकेश अंबानी की मुस्कान ने जीता दिल

इस खास पल के दौरान मुकेश अंबानी भी मौजूद थे. वह अपनी सीट पर बैठे हुए इस पूरे माहौल का आनंद लेते नजर आए. रणवीर ने उन्हें भी डांस में शामिल होने के लिए इशारा किया, लेकिन उन्होंने मुस्कुराते हुए मना कर दिया और बैठे बैठे ही इस पल का मजा लिया. उनकी यह मुस्कान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है.

इवेंट के दौरान रणवीर सिंह सिर्फ दर्शकों के बीच ही नहीं, बल्कि स्टेज पर भी नजर आए. उन्होंने मशहूर सिंगर्स शंकर महादेवन और श्रेया घोषाल के साथ मिलकर डांस किया.  इस दौरान शंकर महादेवन ने रणवीर का हाथ उठाकर उनकी सफलता का जश्न मनाया, जिसे देखकर दर्शक काफी उत्साहित हो गए.

फैन्स ने की जमकर तारीफ

सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह के इस डांस वीडियो को लेकर लोगों ने जमकर अपना रिएक्शन साझआ किया है. फैंस ने उनकी एनर्जी और कॉन्फिडेंस की खूब तारीफ की. कई यूजर्स ने लिखा कि रणवीर की एनर्जी का कोई मुकाबला नहीं है और वह हर इवेंट को खास बना देते हैं. कुछ लोगों ने उन्हें उनकी हालिया फिल्म के किरदार के नाम से भी पुकारा और उनकी सफलता का जश्न मनाया.

इवेंट में रणवीर सिंह का लुक भी चर्चा में रहा. उन्होंने एक क्लासी बंदगला सूट पहना था, जिसमें हल्के रंग का पॉकेट स्क्वायर उनके लुक को और आकर्षक बना रहा था. छोटे हेयरस्टाइल, स्टड ईयररिंग और हल्के रंग के चश्मे ने उनके पूरे अंदाज को और स्टाइलिश बना दिया. उनका यह नया लुक फैंस को काफी पसंद आया.