menu-icon
India Daily

कौन हैं पाकिस्तानी सिंगर हनिया असलम, ए आर रहमान के साथ भी कर चुकीं है काम

पाकिस्तानी सिंगर हनिया असलम जो कि अब इस दुनिया को अलविदा कह चुकी है. इन्होंने एक से बढ़कर एक गाने गाए हैं. सिंगर ने 11 अगस्त, दिन रविवार को आखिरी सांस ली. असलम के निधन के बाद हर कोई अपना शोक व्यक्त कर रहा है. यूजर्स भी अपनी ऐसी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

India Daily Live
कौन हैं पाकिस्तानी सिंगर हनिया असलम, ए आर रहमान के साथ भी कर चुकीं है काम
Courtesy: Social Media

पाकिस्तानी सिंगर हनिया असलम जिन्होंने एक से बढ़कर एक गाने गाए हैं. सिंगर ने 11 अगस्त, दिन रविवार को आखिरी सांस ली. असलम का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुई. 39 साल की हनिया के चचेरे भाई और म्यूजिक पार्टनर जेब बंगश ने उनके मृत्यु की जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर दी. खबरों की मानें तो, कार्डियक अरेस्ट के कारण हनिया का निधन हुआ है. जेब ने अपनी चचेरी बहन को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है.

जेब ने हनिया की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है और साथ ही अपना दुख जाहिर किया है. जेब और हनिया की जोड़ी को काफी पसंद किया जा रहा है.  जेब और हनिया ने 'मद्रास कैफे' और 'हाईवे' जैसी फिल्मों में कोलैबरेट किया है. जेब की इस पोस्ट पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए अपना दुख व्यक्त किया है.

सिंगर स्वानंद किरकिरे ने कही ये बात

सिंगर स्वानंद किरकिरे ने इस खबर पर दुख जताते हुए कहा- 'ये क्या हुआ?' वहीं कुछ यूजर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- मैं प्रार्थना करता हूं कि अल्लाह पाक आपको और आपके परिवार को इस कठिन समय में सब्र दे. वहीं एक यूजर ने लिखा- भगवान आपकी आत्मा को शांति दे.

जेब-हनिया ने कोक स्टूडियो पाकिस्तान में कई ऐसे गाने गाए और अपनी आवाज का जादू हर तरफ बिखेरा. इनका गाना 'चल दिए' जो कि लोगों ने काफी पसंद किया था. खबरों के अनुसार, कराची में जन्मी हानिया जिनको बचपन से ही सिगिंग में काफी इंट्रेस्ट था. इन्होंने अमेरिका और यूके में पढ़ाई की और कनाडा से अपना ऑडियो इंजीनियरिंग का डिप्लोमा पूरा किया. हनिया के गाने को सिर्फ पाकिस्तान नहीं बल्कि हिंदुस्तान में भी काफी पसंद किया जाता था.