menu-icon
India Daily

IPL 2024 : ओपनिंग सेरेमनी में धमाल मचाने को तैयार बॉलीवुड के ये सुपरस्टार, जानें कौन से सितारे करेंगे परफॉर्म

IPL 2024 : आईपीएल 2024 की धमाकेदार शुरुआत होने वाली है. इसकी ओपनिंग सेरेमनी पर बॉलीवुड के फेमस सुपरस्टार धमाल मचाते हुए दिखेंगे. इंडियन प्रीमियर लीग में बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार, एआर रहमान समेत कई सुपर स्टार्स परफॉर्म करेंगे. 

India Daily Live
IPL 2024 : ओपनिंग सेरेमनी में धमाल मचाने को तैयार बॉलीवुड के ये सुपरस्टार, जानें कौन से सितारे करेंगे परफॉर्म

IPL 2024 : इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की शुरुआत 22 मार्च को होने जा रही है. इसकी ओपनिंग सेरेमनी चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में आयोजित की जाएगी. इस सेरेमनी में अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ जैसे कई सितारे रंग जमाते नजर आने वाले हैं. 

IPL 2024 के उद्घाटन समारोह में एआर रहमान और सोनू निगम भी परफॉर्म करेंगे. सोशल मीडिया पर आईपीएल के ऑफिशियल अकाउंट से इसकी जानकारी शेयर की गई है. ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत 22 मार्च शाम 6:30 से होगी. सोशल मीडिय पर शेयर पोस्ट में लिखा गया है कि 'चमकदार रोशनी के साथ स्टेज तैयार है और टाटा आईपीएल 2024 की ओपनिंग सेरेमनी में सितारे चमकने को तैयार हैं.'

इसमें यह पोस्टर को भी पोस्ट किया गया है. इसमें अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और एआर रहमान व सोनू निगम को दिखाया गया है. इससे साफ है कि ये सितारे स्टेज पर परफॉर्म करते हुए दिखाई देने वाले हैं. आईपीएल 2024 का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होना है. बीते साल उद्घाटन समारोह में रश्मिका मंदाना, तमन्ना भाटिया, गायक कलाकार अरिजीत सिंह ने परफॉर्म किया था. 

देशभक्ति के गीत गा सकते हैं एआर रहमान

आईपीएल 2024 की उद्घाटन सेरेमनी में परफॉर्म करने आ रहे एआर रहमान और सोनू निगम बॉलीवुड के गानों और देशभक्ति के गीतों को अपनी प्रस्तुति दे सकते हैं. यह शो 30 मिनट तक का हो सकता है.