थलापति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' भारत में कब आएगी? नई रिपोर्ट्स में आया बड़ा अपडेट

जन नायकन को लेकर फैंस में भारी उत्साह है. विजय के करियर की आखिरी फिल्म होने के कारण दर्शक इसे थिएटर में देखने के लिए बेताब हैं. फिल्म की कहानी, म्यूजिक और विजय का परफॉर्मेंस को लेकर पहले से ही काफी चर्चा चल रही है. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय की लोकप्रियता और भी बढ़ी है, जिसका सीधा असर फिल्म पर भी पड़ रहा है.

X
Antima Pal

Jana Nayagan Release: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और सुपरस्टार विजय की फिल्म इंडस्ट्री में आखिरी फिल्म जन नायकन को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्सुकता है. फिल्म को लेकर अच्छी खबर आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म भारत में 23 जुलाई को रिलीज हो सकती है. विदेश में इसकी रिलीज 24 जुलाई को तय है, यानी भारत में एक दिन पहले दर्शक इसे बड़े पर्दे पर देख सकेंगे.

थलापति विजय की 'जन नायकन' भारत में कब आएगी?

फिल्म के डायरेक्टर एच. विनोथ हैं. यह विजय की राजनीति में पूर्णकालिक प्रवेश से पहले आखिरी फिल्म है. तीन दशक से ज्यादा के फिल्म करियर के बाद विजय अब पूरी तरह से राजनीति पर फोकस करना चाहते हैं. ऐसे में 'जन नायकन' उनके लाखों फैंस के लिए बहुत खास है.

नई रिपोर्ट्स में आया बड़ा अपडेट

रिपोर्ट्स बताती हैं कि फिल्म की सेंसर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. यूके डिस्ट्रीब्यूटर अहिंसा एंटरटेनमेंट ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि फिल्म 24 जुलाई को विदेशों में रिलीज होगी और वहां एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है. अब इंडियन रिलीज को लेकर पॉजिटिव खबरें आ रही हैं. हालांकि मेकर्स की तरफ से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन इंडस्ट्री सोर्सेस इस तारीख को लेकर काफी confident हैं.

जन नायकन को लेकर फैंस में भारी उत्साह है. विजय के करियर की आखिरी फिल्म होने के कारण दर्शक इसे थिएटर में देखने के लिए बेताब हैं. फिल्म की कहानी, म्यूजिक और विजय का परफॉर्मेंस को लेकर पहले से ही काफी चर्चा चल रही है. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय की लोकप्रियता और भी बढ़ी है, जिसका सीधा असर फिल्म पर भी पड़ रहा है.

फिल्म रिलीज को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. अगर 23 जुलाई की तारीख कन्फर्म होती है तो फैंस को थिएटर में विजय का धमाकेदार विदाई वाला स्वागत देखने को मिलेगा. कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर फिल्म भारत में पहले दिन रिलीज हुई तो ओपनिंग बहुत जबरदस्त रह सकती है.