menu-icon
India Daily

एक बार फिर रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बाहिया संग स्पॉट हुई कृति सेनन, तस्वीरें वायरल

कृति सेनन एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इंडिया बनाम इंग्लैंड के पहले वनडे मैच के दौरान उन्हें अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड बिजनेसमैन कबीर बाहिया के साथ बर्मिंघम के स्टेडियम में देखा गया. दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

antima
Edited By: Antima Pal
एक बार फिर रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बाहिया संग स्पॉट हुई कृति सेनन, तस्वीरें वायरल
Courtesy: X

Kriti Sanon Spotted With Kabir Bahia: बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इंडिया बनाम इंग्लैंड के पहले वनडे मैच के दौरान उन्हें अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड बिजनेसमैन कबीर बाहिया के साथ बर्मिंघम के स्टेडियम में देखा गया. दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिससे डेटिंग की अटकलें और बढ़ गई हैं.

एक बार फिर रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग स्पॉट हुई कृति सेनन

मैच देखने पहुंची कृति कैजुअल और स्टाइलिश लुक में नजर आईं. उन्होंने स्लीवलेस ग्रीन स्ट्राइप्ड टॉप के साथ व्हाइट ट्राउजर और सनग्लासेस पहने थे. कबीर ने ब्राउन लेदर जैकेट और व्हाइट टी-शर्ट में दमदार लुक दिया. एक फोटो में कबीर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कृति और एक दोस्त के साथ पोज दिया, जिसमें पूरा स्टेडियम बैकग्राउंड में दिख रहा था. दूसरी तस्वीर मैच के दौरान लाइव ब्रॉडकास्ट में कैद हुई, जिसमें दोनों एक साथ बैठे नजर आए.

कृति और कबीर के रिलेशनशिप की खबरें पिछले कई महीनों से चल रही हैं. 2024 में दोनों को एक साथ छुट्टियां मनाते हुए और प्राइवेट पार्टीज में देखा गया था. फैन्स ने उनके सोशल मीडिया एक्टिविटी को भी जोड़कर कई थ्योरी बनाई थीं. हालांकि दोनों ने अब तक इस रिलेशनशिप को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. न कृति ने कन्फर्म किया है और न ही कबीर ने.

स्टेडियम वाली तस्वीरों ने फैंस को फिर से जोरदार बहस में झोंक दिया है. कुछ लोग दोनों को पसंद कर रहे हैं तो कुछ कृति को लेकर उत्सुक हैं कि आखिर वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कब खुलकर बात करेंगी. कृति सेनन पिछले कुछ सालों में अपनी फिल्मों के लिए चर्चा में रहीं हैं. कबीर बाहिया यूके बेस्ड बिजनेसमैन हैं. दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है – फैमिली फंक्शन्स, स्पेशल डेज और ट्रैवल स्पॉट्स पर. लेकिन हर बार की तरह इस बार भी दोनों ने चुप्पी साध रखी है.