टीवी की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शिंदे एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं. नेटफ्लिक्स शो Lock Upp के हालिया एपिसोड में शिवांगी जोशी की नकल करते हुए शिल्पा ने ऐसी टिप्पणी कर दी, जिसने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया है. फैंस इसे 'कैरेक्टर असैसिनेशन' बता रहे हैं और शिल्पा की इस हरकत की जमकर आलोचना हो रही है.
एपिसोड में श्रेया कालरा ने मजाक में शिल्पा से शिवांगी जोशी की नकल करने को कहा. उस वक्त शिल्पा हर्षद चोपड़ा की नकल कर रही थीं. शिल्पा ने शिवांगी की तरफ से बोलते हुए कहा- 'मैं तो बहुत मासूम हूं. मुझे कुछ भी नहीं पता, मैं वर्जिन हूं. मैं तो शादी के बाद भी ही करूंगी.' यह क्लिप वायरल होते ही फैंस ने शिल्पा पर भड़कना शुरू कर दिया.
Commenting abt someone’s virginity when they’ve never made a single personal remark about anyone is just so crass & disgusting. Seeing them say such vile things abt inmates despite every one being unaware of all this dirty game is so disturbing to watch#ShivangiJoshi #lockupp2
— 𝑨𝒂𝒍𝒊𝒚𝒂♕︎ (@Moody_Aaliya) July 14, 2026
सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा- 'किसी की सेक्सुअलिटी पर इस तरह कमेंट करना कितना घटिया है. शिवांगी ने कभी किसी के बारे में पर्सनल बात नहीं की, फिर शिल्पा को ऐसा बोलने का क्या अधिकार है?' एक यूजर ने कहा- 'यह साफ तौर पर कैरेक्टर असैसिनेशन है. शिल्पा और श्रेया कालरा अगर किसी पर हमला करें तो उन्हें मजा आता है, लेकिन जब उन्हें जवाब मिले तो तुरंत विक्टिम कार्ड खेलने लगती हैं.'
#ShilpaShinde while mimicking #ShivangiJoshi : "Main bahut masoom hoon. Mujhe kuch nahi chahiye. Main virgin hoon. Main shaadi ke baad hi karungi"
— Anti Delulu 🥱 (@Jhinga_x_lala) July 14, 2026
Shame on you Shilpa.
Stop giving platform to such low class and false accusers. She deserved to be behind bars instead of #Lockupp2 pic.twitter.com/QJNdbQ3o89
शिल्पा शिंदे 'भाभीजी घर पर हैं' से जानी जाती हैं. वे पहले भी कई विवादों में रही हैं, लेकिन इस बार फैंस का गुस्सा काफी ज्यादा है. कई लोगों का कहना है कि शो में कैदियों के निजी जीवन पर इस तरह के क्रूड मजाक बर्दाश्त नहीं किए जा सकते.
Lock Upp के इस एपिसोड में जजमेंट डे का असर भी दिखा. आकांक्षा चौधरी को पनिशमेंट सेल में भेज दिया गया, जबकि कई कंटेस्टेंट्स अगले ट्विस्ट से पहले खतरे में नजर आ रहे हैं. शो के मेकर्स ने ऐलान किया है कि इस हफ्ते एक स्पेशल मिड-वीक जजमेंट डे होगा, जिसमें डबल एविक्शन हो सकता है.