पहले कार को जलाया फिर दफनाया... पहली पत्नी से तलाक के बाद किशोर कुमार ने किया था ये काम
किशोर कुमार इंडस्ट्री का वो नाम है जिनको किसी पहचान की जरूरत नहीं है. अभिनेता और सिंगर भले इस दुनिया में नहीं है लेकिन आज भी इनकी कमी लोगों को लगती है. किशोर कुमार ने 4 शादी की थी और इनकी पर्सनल लाइफ में काफी उतार-चढ़ाव आए.
जब भी पुराने गानों की बात आती है तो किशोर कुमार का जिक्र जरूर होता है. किशोर कुमार वो महान दिग्गज हैं जिनका नाम हिंदी सिनेमा के इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों से लिखा गया है. इन्होंने एक से बढ़कर एक गाने दिए हैं. किशोर कुमार भले ही इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनकी आवाज का जादू अब तक चलता है. किशोर कुमार जितना अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते थे उतनी ही इनकी पर्सनल लाइफ भी सुर्खियों में रहती है.
किशोर कुमार ने चार शादियां की थी. किशोर कुमार की पहली पत्नी रुमा गुहा ठाकुरता थीं. इन दोनों का एक बेटा जिसका नाम अमित कुमार है. अभी हाल ही में जब अमित से उनके पिता की चार शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मेरे पिता को गलत समझा गया. वह एक फैमिली मैन थे.
पहली पत्नी से तलाक के बाद किशोर कुमार ने किया था ये काम
अमित से जब उनके पिता के अतीत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि जब उनकी मां से किशोर कुमार का तलाक हुआ तो उन्होंने अपनी मोरिस माइनर कार को जला दिया था और फिर उसको अपने बंगले में ही दफना दिया था. इस गाड़ी को उन्होंने बतौर हीरो खरीदी थी और इस वक्त रुमा गुहा उनके साथ थीं.
दरअसल, एक शो में अमित कुमार से पूछा गया कि क्या उनके घर के नीचे कार दबी हुई है. इस अफवाह को सच बताते हुए अमित कुमार ने बताया "हां, यह सच है. अमित ने बताया कि यह बंगला किशोर साहब का है. जब वह पहली बार हीरो बने थे तब उन्होंने खरीदी थी. यह हमारे साथ 10-12 साल रही लेकिन बाद में जब हमारे माता-पिता का तलाक हुआ तो उन्होंने इसको जलाकर वहीं दफना दिया था.