'बच्चे न बिगड़ जाएं,' सुष्मिता सेन के बेधड़क बयानों से डरते थे लोग, मैगजीन में नहीं छपते थे इंटरव्यू!
सुष्मिता सेन अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं. एक्ट्रेस को अभी हाल ही में रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट शो में देखा गया था जहां उन्होंने अपने चीजों को लेकर कई खुलासे किए. अब इस बीच उन्होंने अपने आप को लेकर एक खुलासा किया.
सुष्मिता सेन अभी हाल ही में रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट शो में दिखाई दी थी. शो में एक्ट्रेस ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए. एक्ट्रेस ने इसी दौरान बताया कि शुरुआत से ही Sushmita Sen को अपने करियर और पर्सनल लाइफ में रूल तोड़ने वाली के रूप में देखा गया है. एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि 90 के दशक में उन्हें अपने बयानों के चलते मैगजीन कवर से दूर रखा जाता था. चलिए जानते हैं ऐसा क्यों?
सुष्मिता सेन से पूछा गया कि आप इंडस्ट्री की बिंदास और खुलकर अपनी राय रखने वाली एक्ट्रेसेस में से एक हैं. ऐसे में आपका क्या ख्याल है तो एक्ट्रेस ने कहा इसको लेकर कई बार मुझे इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ा है.
पर्सनल लाइफ को लेकर किया खुलासा
एक्ट्रेस ने बताया उस दौरान समाज इतने खुले विचारों का नहीं था उस वक्त अपने मन की बात कहना ऐसा था कि लोगों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ेगा इसलिए बच्चों या किसी को उनके सामने न लाया जाएं.
आपको बता दें कि साल 2007 में सुष्मिता सेन के कहा था कि अब कोई भी भारतीय वर्जिन नहीं है. इस बात को सुनने के बाद एक्ट्रेस के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज हो गई थी. हालांकि, बाद में इसको खारिज कर दिया गया.
सुष्मिता सेन के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है. आर्या हो या फिर ताली हर फिल्म में सुष्मिता ने अपनी एक्टिंग से लोगों को अपना दीवाना बना लिया. सुष्मिता ने 18 साल की उम्र में मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था. इसके बाद उन्होंने साल 1996 में फिल्म 'दस्तक' से बॉलीवुड में कदम रखा. वह 'मैं हूं ना', 'आंखें' और 'बीवी नंबर 1' जैसी शानदार फिल्मों में काम कर चुकी हैं.