menu-icon
India Daily

शाहरुख खान से लेकर मार्क जुकरबर्ग तक..इन दिग्गजों ने अनंत-राधिका को शादी में दिए ये नायाब तोहफे

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई 2024 को जियो सेंटर में हुई. जहां दर्जन भर मेहमानों ने शिरकत लिया. इस दौरान हर किसी ने कपल को खास गिफ्ट दिया. आइए जानते हैं कि किसने कपल को क्या गिफ्ट दिया. इन तोहफे की कीमत जानकर शायद आप भी हैरान हो जाएंगे.

India Daily Live
शाहरुख खान से लेकर मार्क जुकरबर्ग तक..इन दिग्गजों ने अनंत-राधिका को शादी में दिए ये नायाब तोहफे
Courtesy: Social Media

देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के लाडले बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी काफी धूमधाम से मनाई गई जिसमें कई दिग्गजों ने हिस्सा लिया. बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के सितारे शामिल हुए. अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई 2024 को जियो सेंटर में हुई. दर्जन भर मेहमानों ने नए जोड़े को कई खास तोहफे दिए तो चलिए हम आपको बताते हैं कि किसने अनंत-राधिका को क्या गिफ्ट दिया.

Amazon के पूर्व अध्यक्ष और CEO जेफ बेजोस

दरअसल, इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें बताया गया है कि किसने क्या तोहफे दिए. वीडियो की मानें तो, Amazon के पूर्व अध्यक्ष और CEO जेफ बेजोस ने अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट को 11.50 करोड़ रुपए की बुगाटी कार गिफ्ट की है.

जॉन सीना

अमेरिकन एक्टर और प्रोफेशनल रेसलर जॉन सीना ने भी इनको लेम्बोर्गिनी कार गिफ्ट की है जिसकी कीमत 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

सुंदर पिचाई

सुंदर पिचाई ने मुकेश अंबानी के बेटे और बहू को हेलीकॉप्टर गिफ्ट किया है. 

शाहरुख खान

वहीं बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने अनंत-राधिका को  फ्रांस में 40 करोड़ रुपए का आलीशान अपार्टमेंट तोहफे में दिया है.

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर

वहीं आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 9 करोड़ रुपए की ‘मर्सिडीज’ गिफ्ट की है.

कटरीना कैफ और विक्की कौशल

कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने 19 लाख की सोने की चेन गिफ्ट की है.

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने कस्टमाइज़्ड ‘रोल्स रॉयस’ कार तोहफे में दी है जिसकी कीमत 20 करोड़ है.

सलमान खान

सलमान खान ने कपल को 15 करोड़ की स्पोर्ट्स कार गिफ्ट की है.

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने कपल को 25 लाख की कीमत का शॉल दिया. इस शॉल की खासियत है कि ये हाथों से बना है.