menu-icon
India Daily

'ऐसा करना...गुनाह...', अरबाज की दूसरी शादी पर पिता सलीम खान का बड़ा बयान

58 वर्षीय अरबाज खान ने हाल ही में मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से शादी कर ली थी. अरबाज की यह दूसरी शादी है. उनकी पहली शादी एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा से हुई थी जिससे उन्हें एक बेटा भी है.

Sagar Bhardwaj
Edited By: Sagar Bhardwaj
'ऐसा करना...गुनाह...', अरबाज की दूसरी शादी पर पिता सलीम खान का बड़ा बयान

हाइलाइट्स

  • अरबाज ने 58 साल की उम्र में की दूसरी शादी
  • मेकअप आर्टिस्ट हैं पत्नी शूरा खान

Salim Khan On Arbaaz Khan's Second Marriage: अरबाज खान की दूसरी शादी पर पिता अरबाज खान ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा- अरबाज अपने जीवन में कोई फैसला लेने के लिए पूरी तरह स्वतंत्र हैं. उन्होंने कहा कि अरबाज की दूसरी शादी पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है क्योंकि दूसरी शादी करना कोई गुनाह नहीं है. सलीम खान ने कहा कि अरबाज की शादी को  लेकर घर में कोई बातचीत नहीं हुई थी.

'मेरे हिसाब से यह कोई गुनाह नहीं'

एक मीडिया चैनल से बातचीत में सलीम खान ने कहा कि अरबाज ने शादी का जो निर्णय लिया, मेरे हिसाब से इसमें कोई गुनाह नहीं है. उन्हें अपनी दूसरी शादी के लिए परिवार के लोगों की राय की जरूरत नहीं थी. वो पढ़े-लिखे समझदार व्यक्ति हैं. अभी जवान हैं, उन्हें मेरी अनुमति की जरूरत नहीं है. अरबाज अपने जीवन में खुश रहें हमें इससे ज्यादा और क्या चाहिए.

58 साल की उम्र में की दूसरी शादी

गौरतलब है कि 58 वर्षीय अरबाज खान ने हाल ही में मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से शादी कर ली थी. अरबाज की यह दूसरी शादी है. उनकी पहली शादी एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा से हुई थी जिससे उन्हें एक बेटा भी है.