सलमान खान का लकी ब्रेसलेट, जानिए दबंग सुपरस्टार के 'फ़िरोज़ा' की खास बात
Antriksh Singh
27 Dec 2023
सुपरस्टार सलमान खान हुए 58 साल के
बॉलीवुड के दबंग स्टार को अपनी पीढ़ के सबसे स्टाइलिश अभिनेताओं में से एक माना जाता है.
खास स्टाइल
सलमान जो कुछ भी करते हैं, चाहे उनकी जींस, जूते, हेयरस्टाइल या फिर उनका नीला ब्रेसलेट, सबकुछ उनके फैंस के बीच धूम मचा देता है.
फ़िरोज़ा ब्रेसलेट
लेकिन क्या आप जानते हैं कि सलमान अपना फ़िरोज़ा ब्रेसलेट सिर्फ फैशन के लिए नहीं, बल्कि एक खास वजह से पहनते हैं?
पिता सलीम खान ने दिया
सलमान खान के इस ब्रेसलेट में एक खास नीले रंग का पत्थर है, जिसे फ़िरोज़ा कहा जाता है. यह ब्रेसलेट उन्हें उनके पिता सलीम खान ने दिया था.
लकी मानते हैं
सलमान इसे अपने लिए बहुत लकी मानते हैं और मुसीबत को दूर रखने के लिए पहनते हैं. सलमान ने खुद कई साल पहले इसका खुलासा किया था
ब्रेसलेट के पीछे की कहानी
एक इवेंट के दौरान, एक फैन ने उनसे इस ब्रेसलेट के पीछे की कहानी पूछी तो इस पर सलमान ने कहा था उनके पिताजी हमेशा यह ब्रेसलेट पहनते थे.
बचपन में इसके साथ खेलते थे
सलमान ने जब काम करना शुरू किया, तो उनके पापा ने उन्हें बिल्कुल ऐसा ही एक और ब्रेसलेट दिया.
चार दशकों से ज्यादा समय
सलमान खान ने फ़िरोज़ा ब्रेसलेट अब पैंतालीस साल से भी ज्यादा समय तक पहना है.