menu-icon
India Daily

भोजपुरी हसीना संग अक्षय कुमार ने मटकाई कमर! 'वेलकम टू द जंगल' के नए गाने Ghis Ghis में लगाए ठुमके

अक्षय कुमार की मोस्टअवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के मेकर्स ने अब फिल्म का एक नया गाना रिलीज किया है, जिसका नाम है 'घिस घिस घिस'.अक्षय कुमार और अक्षरा सिंह ने इस गाने में दिल खोलकर डांस किया है और गणेश आचार्य ने इसकी कोरियोग्राफी बहुत बढ़िया की है.

babli
Edited By: Babli Rautela
भोजपुरी हसीना संग अक्षय कुमार ने मटकाई कमर! 'वेलकम टू द जंगल' के नए गाने Ghis Ghis में लगाए ठुमके
Courtesy: Youtube Screengrab

मुंबई: अक्षय कुमार की मोस्टअवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' की रिलीज डेट पर हर किसी की नजरें टिकी हुई है. टीजर और टाइटल ट्रैक के बाद, 'वेलकम टू द जंगल' के मेकर्स ने अब फिल्म का एक नया गाना रिलीज किया है, जिसका नाम है 'घिस घिस घिस'. यह एक भोजपुरी गाना है जिसे विक्रम मोंट्रोस ने कंपोज किया है और मोंट्रोस के साथ सुप्रिया पाठक ने गाया है. यह एक ठेठ भोजपुरी गाना है जिसमें कुछ अटपटे और एडल्ट लिरिक्स हैं. वीडियो में भी पूरा भोजपुरी रंग देखने को मिलता है. अक्षय कुमार और अक्षरा सिंह ने इस गाने में दिल खोलकर डांस किया है और गणेश आचार्य ने इसकी कोरियोग्राफी बहुत बढ़िया की है.

'घिस घिस' गाने पर लोगों का रिएक्शन

जैसे ही गाना रिलीज हुआ इसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया, नेटिजन्स इसकी तारीफ कर रहे हैं. एक नेटिजन ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'बवाल गाना है, डांस और एक्सप्रेशन में पूरा थड़कपन भरा हुआ है.' एक और X यूजर ने लिखा, 'भोजपुरी टच ने इसे और भी मजेदार बना दिया है.' दूसरे नेटिजन ने ट्वीट किया, 'थिएटर में आग लगने वाली है, UP, बिहार और दिल्ली वालों का जलवा दिखेगा.'

'वेलकम टू द जंगल' की कास्ट

अक्षय कुमार के अलावा 'वेलकम टू द जंगल' में सुनील शेट्टी, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, आफताब शिवदासानी, जैकी श्रॉफ, दलेर मेहंदी, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पटानी, उर्वशी रौतेला, फरीदा जलाल, कृष्णा अभिषेक, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, विंदू दारा सिंह, किरण कुमार, ज़ाकिर हुसैन, दिवंगत पंकज धीर, पुनीत इस्सर, कीकू शारदा, फिरोज खान (अर्जुन), सुदेश बेरी और वृही कोडवारा जैसे कलाकार शामिल हैं.

इस फिल्म में लगभग 30 कलाकार हैं. फिल्म के टीजर और टाइटल ट्रैक को नेटिजन्स से मिले जुले रिएक्शन मिल रहे हैं. लेकिन नया गाना 'घिस घिस घिस' सबको बहुत पसंद आया है. 'वेलकम टू द जंगल' 26 जून, 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है.