menu-icon
India Daily

Don 3: '12वीं फेल' के बाद 'डॉन 3' में खलनायक बनेंगे विक्रांत मैसी! रणवीर सिंह से होगा आमना-सामना

विक्रांत मैसी 'डॉन 3' में विलेन की भूमिका निभाएंगे. रणवीर सिंह और कियारा आडवाणी पहले से ही फिल्म का हिस्सा हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक विक्रांत ने आधिकारिक तौर पर फिल्म साइन कर ली है. फरहान अख्तर फिर से निर्देशक की कुर्सी पर लौट आए हैं. 'डॉन 3' की रिलीज़ की तारीख की घोषणा अभी नहीं की गई है.

antima
Edited By: Antima Pal
Don 3: '12वीं फेल' के बाद 'डॉन 3' में खलनायक बनेंगे विक्रांत मैसी! रणवीर सिंह से होगा आमना-सामना
Courtesy: social media

Don 3 Vikrant Massey: साल 2024 में फरहान अख्तर की आने वाली फिल्म 'डॉन 3' में विक्रांत मैसी के विलेन की भूमिका निभाने की खबरें आई थीं. उस समय अभिनेता 'द साबरमती रिपोर्ट' के प्रमोशन में बिजी थे, लेकिन उन्होंने कथित तौर पर इस फिल्म के लिए हामी भर दी है. अब एक बार फिर कहा जा रहा है कि विक्रांत मैसी आने वाली 'डॉन 3' में रणवीर सिंह के विलेन का किरदार निभाने वाले हैं. 

'डॉन 3' में खलनायक बनेंगे विक्रांत मैसी!

डॉन 3 से जुड़े एक सूत्र ने फिल्मफेयर को बताया कि रणवीर सिंह और कियारा आडवाणी अभिनीत क्राइम थ्रिलर के लिए विक्रांत की पुष्टि हो गई है. सूत्र ने खुलासा किया, "विक्रांत डॉन 3 में खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं." फिल्म में विक्रांत को रणवीर सिंह के साथ खलनायक के रूप में दिखाया जाएगा. हालांकि संभावना रोमांचक है, विक्रांत ने अभी तक प्रस्ताव पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं."

फिल्म में विक्रांत एक विलेन का रोल निभाएंगे. वहीं मेकर्स जल्द ही विक्रांत मैसी की फिल्म में एंट्री होने को लेकर घोषणा भी कर सकते हैं. बता दें कि रणवीर सिंह और विक्रांत मैसी की फिल्म 'डॉन 3' का निर्देशन फरहान अख्तर कर रहे हैं. बात करें फिल्म की हीरोइन की तो इसमें रणवीर सिंह के साथ कियारा आडवाणी की जोड़ी नजर आएंगी.

रणवीर सिंह से होगा आमना-सामना

बता दें कि अगस्त 2023 में, फरहान अख्तर ने खुलासा किया था कि रणवीर सिंह डॉन 3 में नए माफिया किंगपिन होंगे. उन्होंने पुष्टि की कि तीसरी किस्त के लिए फिल्मांकन 2025 में शुरू होगा. उन्होंने कहा था कि, "हम अगले साल डॉन 3 की शूटिंग शुरू करेंगे। मैं वास्तव में इसका इंतजार कर रहा हूं."
 

बता दें कि 2 दिसंबर, 2024 को विक्रांत ने अगले दो प्रोजेक्ट के बाद फिल्मों से ब्रेक लेने की घोषणा की थी. यह घोषणा द साबरमती रिपोर्ट के रिलीज होने के ठीक बाद की गई थी. विक्रांत मैसी आखिरी बार फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ में नजर आए थे. वहीं इससे पहले उन्होंने ‘सेक्टर 36’ सीरीज में अपनी खूंखार एक्टिंग से लोगों का खूब दिल जीता था. इसके अलावा उनकी ‘12वीं फेल’ भी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हिट रही थी.