menu-icon
India Daily

'हर इंसान को प्यार करने की आजादी...', थलपति विजय-त्रिशा कृष्णन के अफेयर की अफवाहों पर क्या बोले डायरेक्टर विक्रम भट्ट

थलपति विजय और त्रिशा कृष्णन के अफेयर को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच फिल्ममेकर विक्रम भट्ट ने दोनों का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि इंसान को प्यार करने और अपनी जिंदगी जीने का पूरा अधिकार है.

babli
Edited By: Babli Rautela
'हर इंसान को प्यार करने की आजादी...', थलपति विजय-त्रिशा कृष्णन के अफेयर की अफवाहों पर क्या बोले डायरेक्टर विक्रम भट्ट
Courtesy: Social Media

मुंबई: साउथ सुपरस्टार थलपति विजय और एक्ट्रेस त्रिशा कृष्णन को लेकर इन दिनों अफेयर की अफवाहें तेज हो गई हैं. सोशल मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री में दोनों की नजदीकियों को लेकर चर्चा हो रही है. इसी बीच बॉलीवुड डायरेक्टर विक्रम भट्ट ने इस मामले पर अपनी राय रखी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट लिखकर दोनों का समर्थन किया है. विक्रम भट्ट ने साफ कहा कि उन्हें यह नहीं पता कि अफवाहों में कितनी सच्चाई है, लेकिन उनका मानना है कि हर इंसान को प्यार करने की आजादी होनी चाहिए.

विक्रम भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि उन्हें विजय और त्रिशा में एक बात पसंद आती है. उनके अनुसार प्यार को छिपाने की बजाय स्वीकार करना ज्यादा सम्मान की बात है. उन्होंने लिखा कि यह दिखावा न करना भी इज्जत की बात है कि कुछ हो ही नहीं रहा. प्यार को ऐसे न छिपाना जैसे वह कोई पाप हो यह भी सम्मान की बात है. उन्होंने यह भी कहा कि समाज में कई ऐसे लोग होते हैं जो खुद गलत काम करते हैं लेकिन दूसरों को जज करने से नहीं चूकते.

लोगों की सोच पर भी उठाया सवाल

अपनी पोस्ट में विक्रम भट्ट ने यह भी कहा कि कई लोग डेटिंग साइट्स पर नकली प्रोफाइल बनाकर रिश्ते बनाते हैं और घर पहुंचने से पहले अपने मैसेज डिलीट कर देते हैं. उन्होंने लिखा कि कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो निजी जिंदगी में अलग व्यवहार करते हैं लेकिन सार्वजनिक रूप से दूसरों को गलत ठहराते हैं. विक्रम के अनुसार ऐसे लोग अक्सर दूसरों की निजी जिंदगी पर टिप्पणी करने लगते हैं.

हर इंसान को प्यार करने का अधिकार

विक्रम भट्ट ने अपने पोस्ट में लिखा कि अगर वह किसी ऐसे रिश्ते में हों जहां प्यार न हो तो वह उस रिश्ते से बाहर निकलना पसंद करेंगे. उन्होंने कहा कि इंसान पैसे या संपत्ति के साथ रिश्ता छोड़ सकता है लेकिन सबसे जरूरी चीज अपनी इज्जत और आत्मसम्मान है. उन्होंने आगे कहा कि वह हमेशा इंसान के दिल की आजादी के पक्ष में खड़े रहेंगे. उनके अनुसार हर व्यक्ति को जीने और प्यार करने का पूरा अधिकार है.

हाल ही में थलपति विजय और त्रिशा कृष्णन चेन्नई में एक शादी के रिसेप्शन में साथ नजर आए थे. यह रिसेप्शन प्रोड्यूसर कल्पना एस सुरेश और मीनाक्षी सुरेश के बेटे का था. दोनों की एक साथ मौजूदगी के बाद एक बार फिर अफेयर की चर्चाएं तेज हो गईं. यह सब उस समय हुआ जब विजय और उनकी पत्नी संगीता सोरनालिंगम के बीच तलाक की खबरें भी सामने आ रही हैं.