T20 World Cup 2026

शादी के कुछ दिन बाद ही विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने की बड़ी अनाउसमेंट, तेलंगाना के छात्रों के लिए किया स्कॉलरशिप का ऐलान

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की खुशियां अब भी सुर्खियों में छाई हुई हैं. 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में पारंपरिक तरीके से सात फेरे लेने के बाद यह कपल अब अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर चुका है.

x
Antima Pal

मुंबई: साउथ सिनेमा के पॉपुलर कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की खुशियां अब भी सुर्खियों में छाई हुई हैं. 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में पारंपरिक तरीके से सात फेरे लेने के बाद यह कपल अब अपनी नई जिंदगी की शुरुआत कर चुका है. शादी के बाद विजय ने अपनी पत्नी रश्मिका को लेकर अपने पैतृक गांव थुम्मानपेट (तेलंगाना) में ग्रैंड वेलकम किया. यहां उन्होंने नए घर में गृहप्रवेश और सत्यानारायण व्रत पूजा की रस्में पूरी कीं.

शादी के कुछ दिन बाद ही विजय-रश्मिका ने की बड़ी अनाउसमेंट

इस खास मौके पर गांव वालों ने जोड़े का जोरदार स्वागत किया. विजय ने गांव के लगभग 3000 लोगों को खाना खिलवाया, मिठाइयां बांटीं और सबके साथ खुशियां बांटीं. लेकिन सबसे दिल छू लेने वाला फैसला तब आया जब विजय ने देवरकोंडा चैरिटेबल ट्रस्ट के जरिए एक बड़ी घोषणा की. उन्होंने तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले के अचंपेट डिवीजन में स्थित 44 सरकारी स्कूलों के 9वीं और 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए स्कॉलरशिप स्कीम शुरू करने का ऐलान किया.

यह स्कॉलरशिप उन बच्चों को मिलेगी जो आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई में पीछे रह जाते हैं. खासतौर पर बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स को फाइनेंशियल मदद मिलेगी, ताकि वे बिना किसी चिंता के अपनी पढ़ाई पर फोकस कर सकें. गांव वालों और बच्चों ने इस ऐलान पर जोरदार तालियां बजाईं और कपल को बधाई दी. विजय ने भी सोशल मीडिया पर बच्चों की कहानियां शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की. फैंस इस जोड़ी की तारीफ करते नहीं थक रहे. 

सोशल मीडिया पर लोग लिख रहे हैं- 'जोड़ी हो तो ऐसी!', 'शादी की खुशी सिर्फ खुद तक नहीं रखी, पूरे गांव और बच्चों को बांटी.' कई यूजर्स ने कहा कि यह कपल ने दिखाया कि सच्ची सेलिब्रिटी वही है जो समाज के लिए कुछ अच्छा करें. शादी के बाद मंदिरों में अन्नदान और मिठाई वितरण के बाद अब शिक्षा के क्षेत्र में यह कदम उठाकर विजय-रश्मिका ने एक बार फिर अपने गोल्डन हार्ट का सबूत दिया है. कल यानी 4 मार्च को हैदराबाद में उनका ग्रैंड रिसेप्शन होने वाला है, जहां फैन्स और इंडस्ट्री के लोग शामिल होंगे.