मुंबई: तेलुगू सुपरस्टार विजय देवरकोंडा ने अपने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है. उन्होंने डायरेक्टर शौर्ययुव के साथ अपनी नई फिल्म VDxShouryuv की घोषणा की है. इस घोषणा के साथ ही उन्होंने फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर भी शेयर किया, जिसने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी.
VDxShouryuv के फर्स्ट लुक पोस्टर में विजय देवरकोंडा एक अलग और पावरफुल अवतार में नजर आ रहे हैं. उनका लुक काफी इंटेंस और एनर्जी से भरा हुआ है, जिससे यह साफ संकेत मिलता है कि फिल्म में उनका किरदार काफी दमदार होने वाला है. पोस्टर के सामने आते ही फैंस ने इसे जमकर शेयर किया और एक्टर की तारीफों की बौछार कर दी.
पोस्टर शेयर करते हुए विजय देवरकोंडा ने एक खास मैसेज भी लिखा. उन्होंने कहा कि यह उनकी अगली फिल्म है और वह इस प्रोजेक्ट को लेकर बेहद उत्साहित हैं. उन्होंने फिल्म की टीम की भी जमकर तारीफ की और कहा कि वह इस फिल्म के लिए अपना सब कुछ देने वाले हैं. उनका यह जोश फैंस को भी काफी पसंद आया और लोगों ने उनके इस अंदाज को सराहा.
My next is - #VDxShouryuv ❤️
Introducing the team taking on the scary task of making this intimidating film.
So happy to have this firecracker global team working on this one with Shouryuv and his wild imagination and intense heart :)
ROAR my friends. I will give you my all.… pic.twitter.com/l1QXpoOmk3— Vijay Deverakonda (@TheDeverakonda) April 18, 2026Also Read
जैसे ही यह पोस्ट सामने आया, वैसे ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई. फैंस के साथ साथ कई सेलेब्रिटीज ने भी विजय को बधाई दी. अंगद बेदी ने उन्हें बधाई देते हुए इस घोषणा को शानदार बताया. वहीं मृणाल ठाकुर ने भी कमेंट कर अपना उत्साह जाहिर किया. यह साफ है कि फिल्म को लेकर इंडस्ट्री और दर्शकों दोनों में काफी उत्साह है.
फिलहाल फिल्म का नाम VDxShouryuv अस्थायी रखा गया है. इस फिल्म को वैरा एंटरटेनमेंट्स प्रोड्यूस कर रहा है, जो पहले भी कई सफल प्रोजेक्ट्स पर काम कर चुका है. हालांकि अभी तक फिल्म की कहानी, बाकी स्टार कास्ट या रिलीज डेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
काम की बात करें तो विजय देवरकोंडा के पास इस समय कई बड़े प्रोजेक्ट्स लाइन में हैं. उनकी आने वाली फिल्मों में रणबाली और रॉडी जनार्दन जैसे प्रोजेक्ट्स शामिल हैं. इस वजह से फैंस को आने वाले समय में एक्टर के कई अलग अलग किरदार देखने को मिल सकते हैं.