न्यूयॉर्क में एक-दूसरे के हाथों में हाथ डाले नजर आए विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना, वीडियो देख फैंस हुए एक्साइटेड
न्यूयॉर्क में आयोजित इंडिया डे परेड में साउथ सिनेमा के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने शानदार अंदाज में शिरकत की. यह परेड दुनिया की सबसे बड़ी भारतीय परेड मानी जाती है और इस बार दोनों सितारों ने एक साथ अपनी मौजूदगी से सभी का ध्यान खींचा.
Vijay Deverakonda and Rashmika Mandana: न्यूयॉर्क में आयोजित इंडिया डे परेड में साउथ सिनेमा के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने शानदार अंदाज में शिरकत की. यह परेड दुनिया की सबसे बड़ी भारतीय परेड मानी जाती है और इस बार दोनों सितारों ने एक साथ अपनी मौजूदगी से सभी का ध्यान खींचा. रंग-बिरंगे और एक-दूसरे से मेल खाते परिधानों में सजे विजय और रश्मिका ने परेड का नेतृत्व किया. दोनों ने भारत का राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए दर्शकों का उत्साह बढ़ाया. यह उनकी कई सालों बाद पहली साझा सार्वजनिक उपस्थिति थी, जिसने फैंस को एक्साइटेड कर दिया.
विजय और रश्मिका की जोड़ी को लेकर लंबे समय से चर्चाएं चल रही हैं. साल 2023 में दोनों के मालदीव में एक साथ छुट्टियां मनाने की खबरों ने उनके रिश्ते की अफवाहों को हवा दी थी. हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया, लेकिन उनकी केमिस्ट्री और एक-दूसरे के प्रति स्नेह प्रशंसकों के बीच चर्चा का विषय बना रहता है. न्यूयॉर्क की इस परेड में दोनों का एक साथ दिखना और एक-दूसरे के साथ सहज व्यवहार ने इन अफवाहों को और बल दिया.
एक-दूसरे के हाथों में हाथ डाले नजर आए विजय और रश्मिका
Also Read
- The Bengal Files: रिलीज से पहले विवादों में घिरी 'द बंगाल फाइल्स', विवेक अग्निहोत्री के खिलाफ दर्ज हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला?
- War 2 Vs Coolie Day 4: वॉर 2 और रजनीकांत की कुली में से किसने मचाया धमाल? 4 दिन में इतने करोड़ में सिमटी फिल्में
- Kseniya Alexandrova Died: मिस यूनिवर्स कंटेस्टेंट क्सेनिया की 30 साल की उम्र में सड़क दुर्घटना में मौत, जंगली हिरण से टकराई थी कार
परेड के दौरान विजय और रश्मिका ने न केवल भारतीय संस्कृति का गौरव बढ़ाया, बल्कि अपने प्रशंसकों के साथ भी खास पल शेयर किए. सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दोनों को तिरंगा लहराते और परेड में शामिल भारतीय समुदाय के साथ उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते देखा गया. उनकी यह जोड़ी न केवल सिनेमाई पर्दे पर, बल्कि असल जिंदगी में भी प्रशंसकों को पसंद आ रही है.
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने अपनी फिल्मों जैसे 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' में साथ काम किया है और उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीता है. अब उनकी ऑफ-स्क्रीन नजदीकियां भी सुर्खियां बटोर रही हैं. न्यूयॉर्क की सड़कों पर उनके इस खास पल ने न केवल भारतीय प्रवासियों का उत्साह बढ़ाया, बल्कि उनके प्रशंसकों को भी एक नई उम्मीद दी कि शायद जल्द ही यह जोड़ी अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप दे सकती है.