menu-icon
India Daily

'हमारे बचपन का हीरो बूढ़ा हो रहा है...', सलमान खान का वीडियो देख इमोशनल हो गए फैन्स

Salman Khan Video: कुछ दिन पहले मुंबई में 'बच्चे बोले मोरिया इंवेंट' आयोजित किया गया था. इस इवेंट में सलमान खान भी नजर आए थे. इवेंट से जुड़ा सलमान खान का वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सलमान खान एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे से गले मिलने के लिए उठ रहे होते हैं. सोफा से उठने में उन्हें परेशानी होती है. सलमान खान का ये वीडियो देकखर फैंस काफी उदास हैं.

India Daily Live
'हमारे बचपन का हीरो बूढ़ा हो रहा है...', सलमान खान का वीडियो देख इमोशनल हो गए फैन्स
Courtesy: Social Media

Salman Khan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के भाईजान यानी सलमान की फिटनेस का हर कोई दीवाना है. लगभग हर युवक उनकी जैसी बॉडी पाने का सपना रखते हैं. वहीं, सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर उनके फैंस काफी परेशान नजर आ रहे हैं. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि उन्हें सोफा से उठने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. भाईजान की ये वीडियो देखने के बाद फैंस को चिंता सता रही है.

कुछ दिनों पहले मुंबई में 'बच्चे बोले मोरिया इंवेंट' आयोजित किया गया था जिसमें सलमान खान अपनी बहन अलवीरा खान के साथ पहुंचे थे. इस इवेंट में सलमान खान डांस और गाना गाकर इवेंट में चार चांद लगाते हुए नजर आए थे. इवेंट में मुंबई पुलिस ने भी भाईजान का स्वागत किया था. अब इसी इवेंट से जुड़ा सलमान खान का ये वीडियो लोगों को हैरान कर रहा है.

सोनाली बेंद्रे से मिले गले

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान सोफे पर बैठे हुए हैं. थोड़ी देर बाद इवेंट में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे की एंट्री होती है. एक्ट्रेस से मिलने के लिए सलमान सोफे से उठने लगते हैं लेकिन उठते वक्त उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ जाती है. ऐसे में वह सोफे के दोनों तरफ का सहारा लेकर उठते हैं. इसके बाद सोनाली बेंद्रे उनके पास आती है और सलमान खान से गले मिलती है. एक्टर का ये वीडियो देखकर उनके फैंस काफी दुखी हैं.

फैंस हुए दुखी 

इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, "हमारे बचपन का हीरो बूढ़ा हो रहा है". दूसरे यूजर ने लिखा, "इसी प्रोग्राम में सुना भाई की तबीयत ठीक नहीं, फिर भी भाई प्रोग्राम को आएं". तीसरे फैंन ने कमेंट किया, "अरे यार वे 58 साल के हैं, फिर भी वह वैसे दिखते हैं उसके लिए बधाई". बता दें,  सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फैंस उनकी तबीयत को लेकर चिंता जाहिर करते हुए नजर आ रहे हैं.