menu-icon
India Daily

Chhaava: विक्की कौशल को बड़ा झटका, एक्टर की फिल्म 'छावा' से डिलीट होंगे विवादित डांस सीन

विक्की कौशल की फिल्म रिलीज होने से पहले ही विवादों में आ गई है. दरअसल महाराष्ट्र के मंत्री उदय सामंत की आपत्ति के बाद निर्देशक लक्ष्मण उटेकर ने फिल्म 'छावा' से विक्की कौशल का एक डांस सीन हटाने का फैसला किया है.

antima
Edited By: Antima Pal
Chhaava: विक्की कौशल को बड़ा झटका, एक्टर की फिल्म 'छावा' से डिलीट होंगे विवादित डांस सीन
Courtesy: social media

Chhaava Controversy: रविवार को महाराष्ट्र के मंत्री उदय सामंत ने फिल्म छावा के एक सीन पर आपत्ति जताई थी, जिसमें छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभा रहे विक्की कौशल को डांस करते हुए दिखाया गया है. जवाब में फिल्म के निर्देशक लक्ष्मण उटेकर ने खुलासा किया कि राज ठाकरे से मुलाकात के बाद उन्होंने फिल्म से इस सीन को हटाने का फैसला किया है. 

विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना का डांस सीक्वेंस हटाया जाएगा

मीडिया को दिए गए एक बयान में, फिल्म निर्माता ने कहा, "मैंने राज ठाकरे से मुलाकात की है.  मैंने उनसे कुछ सुझाव और मार्गदर्शन लिया है और मैं कह सकता हूं कि उनके शब्द मेरे लिए बहुत मददगार हैं. उनसे मिलने के बाद, मैंने उन सीन को हटाने का फैसला किया है, जहां हमने संभाजी महाराज को डांस करते हुए दिखाया है." 

उन्होंने आगे कहा कि "विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना वाला डांस सीक्वेंस फिल्म से हटा दिया जाएगा लेजिम डांस कोई बड़ी बात नहीं है. संभाजी महाराज उस लेजिम डांस से बहुत बड़े हैं. इसलिए हम फिल्म से उन सीन को हटाने जा रहे हैं."

फिल्म 'छावा' से डिलीट होंगे विवादित डांस सीन

फिल्म के निर्देशक लक्ष्मण उटेकर ने आगे बताया कि फिल्म में संभाजी महाराज का चित्रण शिवाजी सावंत की पुस्तक छावा से प्रेरित है, जिसमें संभाजी को 20 वर्षीय योद्धा के रूप में दर्शाया गया है. हालांकि इस किरदार से आहत लोगों के सम्मान में उन डांस के सीन को हटाने का फैसला किया, इस बात पर जोर देते हुए कि लेज़िम नृत्य छत्रपति संभाजी महाराज की विरासत से अधिक जरुरी नहीं है.

निर्देशक ने महाराष्ट्र के कई मंत्रियों की चिंताओं को भी पहचाना और फिल्म की रिलीज से पहले इतिहासकारों द्वारा फिल्म को देखने के महत्व पर जोर दिया. उटेकर ने कहा कि 29 जनवरी को एक विशेष प्रीमियर शो आयोजित किया गया है, जिसमें इतिहासकार और विशेषज्ञ शामिल होंगे जो अपना मार्गदर्शन देंगे.

बता दें कि यह महाराष्ट्र के मंत्री उदय सामंत के सुझाव के बाद आया है कि फिल्म की इतिहासकारों और विद्वानों द्वारा समीक्षा की जानी चाहिए ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसमें कोई आपत्तिजनक सीन नहीं है.