बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की गिनती शानदार अभिनेताओं में होती है. एक्टर ने करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से अपने करियर की शुरुआत की थी. अब वरुण के बाद इनकी भतीजी अंजिनी धवन भी एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने को तैयार हैं. एक्ट्रेस जल्द फिल्म 'बिन्नी एंड फैमिली' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं. इस फिल्म का ट्रेलर कल यानी 30 अगस्त, शुक्रवार को रिलीज कर दिया गया है.
इसी बीच मेकर्स ने इसके ट्रेलर लॉन्च का इवेंट रखा था जहां पर फिल्म की सारी कास्ट, क्रू शामिल हुई थी. इस दौरान एक स्पेशल गेस्ट वरुण धवन व एकता कपूर भी दिखाई दिए.
इस बीच वरुण धवन ने अपनी भतीजी Anjini Dhawan को दर्शकों से इंट्रोड्यूस कराया और साथ ही उनकी डेब्यू फिल्म के बारे में बात की और उनकी ट्रेलर की जमकर तारीफ की. वरुण धवन और एकता कपूर ने इस फिल्म को इस साल की सबसे बड़ी फैमिली एंटरटेनर फिल्म बताया है. ट्रेलर में आपको कहानी की एक झलक दिखाई देगी. साथ ही फिल्म में 'हर पीढ़ी कुछ कहती है' मैसेज को काफी प्रभावशाली तरीके से दिखाया गया है.
बालाजी टेलीफिल्म्स और महावीर जैन प्रेजेंट 'बिन्नी एंड फैमिली' के डायरेक्टर संजय त्रिपाठी हैं. महावीर जैन ने इस फिल्म को लेकर कहा, 'इस फिल्म पर कोलैबोरेट करना एक संतुष्टजनक अनुभव रहा है और मैं दर्शकों को इस भावनात्मक कहानी से जुड़ते हुए देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हूं, यह फिल्म फैमिली डायनामिक्स और जनरेशन गैप के बारे में बात करती दिखाई दे रही हैं. मेरा ऐसा मानना है कि 'बिन्नी एंड फैमिली' न सिर्फ एंटरटेन करती है बल्कि उन सभी को इंस्पायर और जोड़ेगी भी, जो पारिवारिक संबंधों को काफी महत्व देते हैं.'