वरुण धवन भी हुए 'Hanuman Ansh' के मुरीद, एक्टर ने की फिल्म की जमकर तारीफ, शेयर किया वीडियो
वरुण धवन ने बताया कि उन्होंने अपनी मां के साथ फिल्म देखी और अनुभव बहुत अच्छा रहा. उन्होंने फैंस से अपील की कि वे अपने माता-पिता या दोस्तों के साथ थिएटर जाएं और इसे देखें. वरुण ने साफ कहा कि किसी ने उन्हें वीडियो बनाने के लिए नहीं कहा था. वे खुद से यह करना चाहते थे क्योंकि फिल्म ने उन्हें बहुत प्रभावित किया.
Varun Dhawan Praise Hanuman Ansh: फिल्म 'हनुमान अंश' रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है. दर्शक और फैन इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. हाल ही में बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने भी इस फिल्म को देखा और अपनी प्रतिक्रिया में इसे खूब सराहा. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि यह फिल्म थिएटर में जाकर जरूर देखनी चाहिए.
वरुण धवन भी हुए 'Hanuman Ansh' के मुरीद
वरुण धवन ने बताया कि उन्होंने अपनी मां के साथ फिल्म देखी और अनुभव बहुत अच्छा रहा. उन्होंने फैंस से अपील की कि वे अपने माता-पिता या दोस्तों के साथ थिएटर जाएं और इसे देखें. वरुण ने साफ कहा कि किसी ने उन्हें वीडियो बनाने के लिए नहीं कहा था. वे खुद से यह करना चाहते थे क्योंकि फिल्म ने उन्हें बहुत प्रभावित किया. बचपन से हनुमान जी से जुड़ाव रखने वाले वरुण ने कहा कि यह फिल्म कुछ अलग है. उन्होंने इसे सिर्फ फिल्म नहीं बल्कि दिव्य अनुभव बताया और इसे शुद्ध तरीके से बनाई गई फिल्म करार दिया.
Also Read
'हनुमान अंश' निर्देशक विशाल चतुर्वेदी की फिल्म है. इसमें मुख्य भूमिका में शोभिनाव सत्य हैं. वरुण धवन ने उनकी अदाकारी की खास तारीफ की. फिल्म में विहान शेडगे, चंदन के आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी, गुलशन पांडे और भगवानदास जैसे कलाकार भी नजर आते हैं. कहानी युवा लक्ष्मीनारायण के इर्द-गिर्द घूमती है. मां की मृत्यु के बाद दुखी होकर वह भगवान की खोज में निकल पड़ता है. यही सफर उन्हें नीम करौली बाबा बनने की ओर ले जाता है. यह नीम करौली बाबा की जीवनी पर आधारित आध्यात्मिक ड्रामा है.
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया है. घरेलू बाजार में इसने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. दर्शक इसे थिएटर में देखकर भावुक हो रहे हैं और सोशल मीडिया पर अपनी राय साझा कर रहे हैं. कई लोग इसे परिवार के साथ देखने लायक बता रहे हैं.