Radhika Apte के बारे में कोई नहीं जानता होगा ये 8 बातें?


Antima Pal
07 Sep 2026

आज 40 की हुईं राधिका आप्टे

    प्रोफ़ेशनल तौर पर एक्टिंग शुरू करने से पहले, राधिका आप्टे ने मशहूर डांसर रोहिणी भाटे से भरतनाट्यम की ट्रेनिंग ली थी.

'द वेडिंग गेस्ट' की रहीं टीम का हिस्सा

    वह देव पटेल के साथ इंटरनेशनल फिल्म 'द वेडिंग गेस्ट' की कलाकारों की टीम का हिस्सा थीं.

इकोनॉमिक्स और मैथमेटिक्स की है पढ़ाई

    फुल-टाइम एक्टर बनने से पहले, उन्होंने पुणे के फर्ग्यूसन कॉलेज में इकोनॉमिक्स और मैथमेटिक्स की पढ़ाई की.

कई नाटकों में कर चुकीं अभिनय

    राधिका आप्टे ने थिएटर में भी काम किया है और भारत व विदेशों में कई नाटकों में अभिनय किया है.

बॉडी इमेज, कास्टिंग पर खुलकर की बात

    उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं को बॉडी इमेज, कास्टिंग और असमान व्यवहार जैसी चुनौतियों का सामना करने के बारे में खुलकर बात की है.

'अहल्या' के लिए राधिका को मिली तारीफ

    सुजॉय घोष की निर्देशित शॉर्ट फिल्म 'अहल्या' में उनके अभिनय को काफी तारीफ मिली.

फिल्म में दिखाई गई थी पौराणिक कथा

    क्योंकि इस फिल्म में एक पौराणिक कथा को आधुनिक नजरिए से पेश किया गया था.

हर भाषाओं की फिल्मों में कर चुकीं काम

    राधिका आप्टे हिंदी, मराठी, बंगाली, तमिल, तेलुगु और मलयालम सिनेमा के साथ-साथ इंटरनेशनल फिल्मों में अपने काम के लिए जानी जाती हैं.

40 की हुई राधिका आप्टे

    आज यानी 7 सितंबर 2026 को एक्ट्रेस राधिका आप्टे 40 साल की हो गई हैं.

More Stories