बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ वायरल हुआ एक वीडियो है. मुंबई के ताज महल पैलेस में रिकॉर्ड की गई इस क्लिप में अमीषा हार्दिक से बातचीत करती और उन्हें अपने दोस्तों से मिलवाती नजर आ रही हैं.
वीडियो सामने आने के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने दोनों की दोस्ती को लेकर अलग-अलग कयास लगाने शुरू कर दिए. इसी दौरान अमीषा पटेल का नाम हार्दिक पांड्या के साथ जोड़ा जाने लगा और दोनों के बीच डेटिंग की अफवाहें भी सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गईं.
सोशल मीडिया पर वायरल क्लिप में अमीषा पटेल हार्दिक पांड्या को अपने दोस्तों से मिलवाती दिखाई देती हैं. इस दौरान एक्ट्रेस का हाथ हार्दिक के कंधे पर नजर आता है और दोनों मुस्कुराते हुए बातचीत करते दिख रहे हैं. इसी वीडियो को आधार बनाकर कुछ यूजर्स ने दोनों के बीच दोस्ती से आगे के रिश्ते की अटकलें लगानी शुरू कर दीं. हालांकि, वायरल वीडियो में ऐसा कोई स्पष्ट संकेत नहीं है, जिससे डेटिंग के दावों की पुष्टि होती हो.
Hardik Pandya & Amisha Patel at
Taj harbour bar!! pic.twitter.com/XjPjZprFtJ— Hardiklipsa (@93Lipsa) September 5, 2026Also Read
सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के बीच एक X यूजर ने अमीषा और हार्दिक की मुलाकात को रोमांटिक अंदाज में पेश किया. यूजर ने दावा किया कि अमीषा ने हार्दिक के कंधे पर जिस तरह हाथ रखा, वह सामान्य दोस्ती से अलग था.
इस पोस्ट पर अमीषा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए प्रतिक्रिया दी. एक्ट्रेस ने बेहद व्यंग्यात्मक अंदाज में यूजर को जवाब दिया और कहा कि अगर उसे उनकी बातचीत में रोमांस नजर आ रहा है तो शायद उसकी खुद की किसी लड़की से दोस्ती या गर्लफ्रेंड नहीं है. अमीषा ने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर इस तरह की बातें पोस्ट करने से पहले उस व्यक्ति को अपनी निजी जिंदगी पर ध्यान देना चाहिए.
अमीषा के जवाब से यह स्पष्ट है कि वह हार्दिक पांड्या के साथ डेटिंग की सोशल मीडिया चर्चाओं को गंभीरता से नहीं ले रही हैं. उन्होंने वायरल वीडियो में नजर आ रही सामान्य बातचीत को लेकर बनाए जा रहे कयासों पर ही सवाल उठाया. इस मामले में दोनों की ओर से किसी रोमांटिक रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. इसलिए सोशल मीडिया पर चल रही डेटिंग की चर्चाओं को फिलहाल महज अटकलों के तौर पर ही देखा जा रहा है.