आज भी कोई नहीं तोड़ पाया दिव्या भारती का ये खास रिकॉर्ड
अदा की मलिका
दिव्या भारती, आज भी इस नाम को सुनते ही आंखों के सामने मासूम मुस्कान और चंचल अदा नजर आती है.
16 साल की उम्र में जलवा
बॉलीवुड में 16 साल की उम्र में दिव्या भारती ने तूफान ला दी थी, लेकिन किस्मत ने उन्हें इतना वक्त ही नहीं दिया कि वो और आगे बढ़ पातीं.
तमिल-तेलुगु से एंट्री
दिव्या भारती का जन्म 25 फरवरी 1974 को मुंबई में हुआ था, उन्होंने महज 16 साल की उम्र में साउथ सिनेमा में कदम रखा और तमिल-तेलुगु फिल्मों से शुरुआत की. लेकिन असली पहचान बॉलीवुड ने दिलाई.
विश्वात्मा से डेब्यू
साल 1991 में राजीव राय की फिल्म विश्वात्मा से उनका हिंदी सिनेमा में डेब्यू हुआ, फिल्म सुपरहिट रही और खासकर गाना 'सात समंदर पार मैं तेरे' ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया.
एक के बाद एक हिट
विश्वात्मा की सफलता के बाद दिव्या की किस्मत चमक उठी. उन्होंने एक के बाद एक हिट फिल्में दिल का क्या कसूर, शोला और शबनम, जान से प्यारा, दीवाना, बलवान और कई हिट फिल्में दी.
एक खास रिकॉर्ड
साल 1992 में उन्होंने रिकॉर्ड बनाया, जिसमें उन्होंने एक ही साल में 12 हिंदी फिल्में की. इतनी कम उम्र में इतना काम और इतनी पॉपुलैरिटी का उन्होंने रिकॉर्ड बनाया था. हर प्रोड्यूसर उनके साथ काम करना चाहता था.
साजिद नाडियाडवाला से शादी
1992 में दिव्या ने प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला से शादी की, ये शादी काफी चर्चा में रही. इसके बाद उन्होंने आखिरी फिल्म रंग 1993 में आई, लेकिन फिल्म की शूटिंग पूरी होने से पहले ही ट्रेजडी हो गई.
बालकनी से गिर कर मौत
5 अप्रैल 1993 को महज 19 साल की उम्र में दिव्या की मौत हो गई. वो मुंबई के अपने फ्लैट की बालकनी से गिर गई थीं.
दिव्या भारती की जिंदगी
दिव्या भारती की जिंदगी छोटी थी, लेकिन उनकी चमक इतनी तेज थी कि आज भी वो लोगों के दिलों में जिंदा हैं.