menu-icon
India Daily

मीरा राजपूत संग शादी से पहले इन हसीनाओं के प्यार में लट्टू थे शाहिद कपूर, एक से तो 5 साल तक चला था रिश्ता

शाहिद कपूर की फिल्मों जितनी चर्चा में रहीं, उतनी ही सुर्खियां उनके रिश्तों ने भी बटोरीं. करीना कपूर के साथ लंबा रिश्ता हो या प्रियंका चोपड़ा संग चर्चित अफेयर, जानिए किन छह अभिनेत्रियों से जुड़ा उनका नाम और किससे था सबसे गहरा प्यार.

babli
Edited By: Babli Rautela
मीरा राजपूत संग शादी से पहले इन हसीनाओं के प्यार में लट्टू थे शाहिद कपूर, एक से तो 5 साल तक चला था रिश्ता
Courtesy: Social Media

मुंबई: बॉलीवुड में रिश्ते बनना और टूटना कोई नई बात नहीं है, लेकिन कुछ सितारों की प्रेम कहानियां सालों तक चर्चा में रहती हैं. शाहिद कपूर भी उन सितारों में शामिल हैं जिनकी प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ उनकी पर्सनल लाइफ ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका नाम करीब छह एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ा था. आइए जानते हैं इन चर्चित रिश्तों की कहानी और किससे था उनका सबसे गहरा जुड़ाव.

शाहिद कपूर और करीना कपूर की लव स्टोरी बॉलीवुड की सबसे चर्चित कहानियों में गिनी जाती है. फिल्म फिदा की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं. धीरे धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई. कहा जाता है कि शाहिद करीना से बेहद मोहब्बत करते थे. दोनों ने करीब पांच साल तक एक दूसरे को डेट किया. फिल्म जब वी मेट की शूटिंग के दौरान ही दोनों के बीच दूरियां बढ़ीं और फिर अचानक ब्रेकअप की खबर सामने आई. 

अमृता राव के साथ अफेयर की चर्चाएं

फिल्म इश्क विश्क में साथ काम करने के बाद शाहिद कपूर और अमृता राव की जोड़ी को काफी पसंद किया गया. इसके बाद विवाह फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया. इसी दौरान दोनों के अफेयर की खबरें भी सामने आईं. हालांकि दोनों ने कभी खुलकर इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया. अमृता राव ने कई बार इन खबरों को गलत बताया. फिर भी उस दौर में दोनों की नजदीकियों की चर्चा खूब रही.

प्रियंका चोपड़ा संग खुला इजहार

फिल्म कमीने के दौरान शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा के बीच नजदीकियां बढ़ीं. कहा जाता है कि दोनों ने अपने रिश्ते को स्वीकार भी किया था. उस समय की एक घटना काफी चर्चा में रही जब प्रियंका के घर छापा पड़ा और शाहिद वहां मौजूद थे. इस खबर ने उनके रिश्ते को लेकर चर्चाओं को और तेज कर दिया. हालांकि यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका और दोनों अलग हो गए.

अनुष्का शर्मा के साथ बढ़ती नजदीकियां

फिल्म बदमाश कंपनी में साथ काम करते हुए शाहिद कपूर और अनुष्का शर्मा के बीच भी करीबी बढ़ी. शूटिंग के दौरान दोनों की दोस्ती की खबरें सामने आईं. लेकिन यह रिश्ता भी ज्यादा लंबा नहीं चला. कुछ समय बाद दोनों ने अपनी राहें अलग कर लीं.

सोनाक्षी सिन्हा के साथ अफवाहें

फिल्म आर राजकुमार में शाहिद कपूर और सोनाक्षी सिन्हा की जोड़ी नजर आई. इसी दौरान दोनों के अफेयर की चर्चा भी शुरू हो गई. कहा गया कि शूटिंग के दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आए. हालांकि फिल्म रिलीज के बाद यह रिश्ता भी खत्म हो गया.

विद्या बालन के साथ जुड़ा नाम

फिल्म किस्मत कनेक्शन में शाहिद कपूर और विद्या बालन ने साथ काम किया. उस समय दोनों के रिश्ते की खबरें भी सामने आईं. हालांकि यह रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं चला और कुछ ही समय में दोनों अलग हो गए.

अगर शाहिद कपूर की लव लाइफ पर नजर डालें तो सबसे लंबा और चर्चित रिश्ता करीना कपूर के साथ रहा. पांच साल तक चला यह रिश्ता उनके जीवन का अहम हिस्सा माना जाता है. ब्रेकअप के बाद भी यह जोड़ी आज तक चर्चा में रहती है.