menu-icon
India Daily

जरूरी सूचना! 25 से 27 फरवरी तक दिल्ली के इन इलाकों में नहीं आएगा पानी, जल बोर्ड ने दी ये चेतावनी

दिल्ली जल बोर्ड 25 से 27 फरवरी 2026 तक द्वारका वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में 48 घंटे का मेंटेनेंस का काम करेगा. इस दौरान द्वारका समेत 50 से ज्यादा इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित रहेगी या कम प्रेशर पर होगी.

Km Jaya
Edited By: Km Jaya
जरूरी सूचना! 25 से 27 फरवरी तक दिल्ली के इन इलाकों में नहीं आएगा पानी, जल बोर्ड ने दी ये चेतावनी
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: दिल्ली जल बोर्ड यानी DJB ने द्वारका वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में जरूरी मेंटेनेंस के काम की घोषणा की है, जिसमें बताया गया है कि 25 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजे से 27 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजे तक कुल 48 घंटे के लिए पानी की सप्लाई में रुकावट रहेगी. यह काम भाग्य विहार इलाके में नई बिछाई गई 1500 mm डायमीटर की ट्विन रॉ वॉटर लाइनों को मौजूदा 1500 mm ट्विन रॉ वॉटर मेन लाइनों से जोड़ने के लिए किया जा रहा है.

इस वजह से द्वारका और आस-पास के कई इलाकों में पानी की सप्लाई पूरी तरह से बाधित रहेगी या बहुत कम प्रेशर पर रहेगी. DJP का कहना है कि जरूरत पड़ने पर पानी के टैंकर उपलब्ध कराए जाएंगे. इसके लिए टोल-फ्री नंबर जारी किए गए हैं. दिल्ली जल बोर्ड की इस पोस्ट में दिए गए टोल-फ्री नंबरों पर ध्यान दें.

कौन - कौन से इलाके रहेंगे प्रभावित?

प्रभावित इलाकों में द्वारका सब सिटी, महावीर एन्क्लेव, विजय एन्क्लेव, उत्तम नगर कॉलोनी, पूखनपुर, लक्ष्मी विहार, बिजवासन, छावला, गोयला डेयरी, नांगलोई, मटियाला, पालम, कपासहेड़ा, नजफगढ़ टाउन और आस-पास के गांव, धूलसिरस, ककरोला, उत्तम नगर, विकासपुरी, राजपुर, मदनगीर, आनंद विहार, श्याम विहार, निलोठी, पश्चिम विहार, राजौरी गार्डन, IGI एयरपोर्ट और यशोभूमि (ICCC) शामिल हैं.

जल बोर्ड ने क्या की है अपील?

जल बोर्ड ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी ज़रूरत के हिसाब से पहले से काफी पानी जमा कर लें. इमरजेंसी में पानी के टैंकर उपलब्ध रहेंगे.

लोग इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
सेंट्रल कंट्रोल रूम: 011-23538495, 1916
नजफगढ़ वॉटर इमरजेंसी: 8527995818, 18001217744
दूसरे असेंबली इमरजेंसी नंबर: 
महरौली (26137216) 
कालकाजी (886113726), 
छतरपुर (7303565635), 
देवली (8800249609)

DJB लोगों को हुई परेशानी के लिए माफी मांगता है और सहयोग की अपील करता है. पानी की क्वालिटी सुधारने और सप्लाई सिस्टम को मजबूत करने के लिए यह काम जरूरी है. लोग रेगुलर अपडेट के लिए DJB की ऑफिशियल वेबसाइट या सोशल मीडिया हैंडल देखते रहें.