Uorfi Javed Slams Comedian Madhur Virli: बॉलीवुड और रियलिटी शो की मशहूर चेहरे उर्फी जावेद ने एक बार फिर विवादित स्टैंड-अप कॉमेडी पर निशाना साधा है. हाल ही में एक पुराना क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें कॉमेडियन मधुर विरली रेप पर बेहद अश्लील और असंवेदनशील जोक कर रहे थे.
उर्फी ने इस क्लिप को देखते ही इंस्टाग्राम स्टोरी पर तीखी प्रतिक्रिया दी. उर्फी ने लिखा- 'अब हम रेप पर भी जोक कर रहे हैं? प्लीज मेल कॉमेडियंस, अपनी टीम में कुछ महिलाओं को हायर कर लो, ताकि आपको थोड़ी सी संवेदनशीलता मिल सके.' उनका यह बयान तेजी से वायरल हो गया और लोगों ने इसे काफी पसंद किया.
क्लिप में मधुर विरली कहते सुनाई दे रहे हैं – '10 रेप केस होते हैं तो 9 में सिर्फ रेप होता है और एक में मर्डर आफ्टर रेप. मुझे लगता है वो केस तब होता होगा जब रेप के बाद लड़का उठता होगा और लड़की कहती होगी- 'अरे कडल नहीं करोगे क्या?' तब लड़का चाकू मार देता होगा, 'चाकू के साथ कडल कर ले.' ऑडियंस के हंसने की आवाज भी क्लिप में साफ सुनाई दे रही थी.
यह जोक सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भारी आक्रोश फैल गया. कई यूजर्स ने कहा कि रेप जैसे गंभीर मुद्दे पर हंसी का माहौल बनाना बिल्कुल गलत है. खासकर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर देश में पहले से ही संवेदनशील माहौल है, ऐसे में ऐसे जोक्स समाज को गलत संदेश देते हैं.
यह विवाद ऐसे समय में सामने आया है जब कॉमेडियन प्रणीत मोरे के '₹370 बिरयानी' वाले जोक पर भी काफी बहस हो रही है. लगातार विवादास्पद जोक्स के चलते अब स्टैंड-अप कॉमेडी इंडस्ट्री की जिम्मेदारी पर सवाल उठने लगे हैं. लोग पूछ रहे हैं कि क्या मनोरंजन के नाम पर कुछ भी कहना सही है?
उर्फी जावेद लगातार महिलाओं के मुद्दों पर खुलकर बोलती रही हैं. उन्होंने पहले भी कई बार बॉडी शेमिंग, सोशल मीडिया ट्रोलिंग और महिलाओं की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर अपनी राय रखी है. उनका यह लेटेस्ट बयान भी महिलाओं की आवाज को मजबूत करता दिख रहा है. कॉमेडी इंडस्ट्री के कई लोग अब इस पर चर्चा कर रहे हैं कि जोक्स की सीमा क्या होनी चाहिए. कुछ कॉमेडियंस का कहना है कि डार्क ह्यूमर में भी संवेदनशीलता जरूरी है, जबकि कुछ इसे क्रिएटिव फ्रीडम बताते हैं.