menu-icon
India Daily

ICU में अनुराग डोभाल, इंस्टाग्राम लाइव में की सुसाइड की कोशिश, इन सेलेब्स ने मांगी सलामती की दुआ

बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट और यूट्यूबर अनुराग डोभाल उर्फ UK07 राइडर हाल ही में एक कार हादसे में घायल हो गए. इंस्टाग्राम लाइव के दौरान हुआ यह हादसा सोशल मीडिया पर चर्चा में है. मुनव्वर फारुकी और अभिषेक मल्हान समेत कई सेलेब्स ने उनकी सलामती की दुआ की है.

babli
Edited By: Babli Rautela
ICU में अनुराग डोभाल, इंस्टाग्राम लाइव में की सुसाइड की कोशिश, इन सेलेब्स ने मांगी सलामती की दुआ
Courtesy: Social Media

मुंबई: बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट और लोकप्रिय यूट्यूबर अनुराग डोभाल जिन्हें लोग UK07 राइडर के नाम से जानते हैं हाल ही में एक कार हादसे में घायल हो गए. बताया जा रहा है कि वह इंस्टाग्राम लाइव के दौरान काफी भावुक नजर आ रहे थे और उसी दौरान उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया. लाइव वीडियो अचानक खत्म हो गया जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस के बीच चिंता बढ़ गई. बाद में खबर सामने आई कि हादसे के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया.

रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके मैनेजर रोहित पांडे ने पुष्टि की है कि अनुराग डोभाल फिलहाल अस्पताल के आईसीयू में हैं और डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है.

मुनव्वर फारुकी ने कही बड़ी बात

इस घटना के बाद बिग बॉस 17 के विजेता और स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी ने भी सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर करते हुए अनुराग की सलामती की दुआ की. मुनव्वर ने कहा कि जब उन्होंने वीडियो देखा तो उन्होंने अनुराग से संपर्क करने की कोशिश की और उनके करीबियों से भी बात की. उन्होंने कहा कि हर इंसान की जिंदगी में मुश्किलें आती हैं लेकिन अपनी जान लेना किसी भी समस्या का समाधान नहीं होता.

उन्होंने यह भी कहा कि परिवार से जुड़ी समस्याएं किसी भी व्यक्ति के लिए सबसे कठिन हो सकती हैं. साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वालों की आलोचना करते हुए लोगों से संवेदनशीलता दिखाने की अपील की. मुनव्वर ने अपने संदेश में कहा कि अगर कोई व्यक्ति मानसिक तनाव से गुजर रहा है तो उसे ऐसे कदम उठाने के बजाय मदद और सहारा तलाशना चाहिए.

अभिषेक मल्हान ने भी जताई चिंता

बिग बॉस OTT 2 के कंटेस्टेंट और यूट्यूबर अभिषेक मल्हान ने भी इस घटना पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि अनुराग के बारे में खबर सुनकर उन्हें बहुत दुख हुआ. अभिषेक ने उम्मीद जताई कि अनुराग सुरक्षित हैं और उनके आसपास ऐसे लोग हैं जो उनका ख्याल रख रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी परिस्थिति में अपनी जिंदगी खत्म करना कभी भी सही विकल्प नहीं होता.

Abhishek malhan
Abhishek malhan Instagram Story

दूसरे सेलेब्स ने भी की सलामती की दुआ

अनुराग डोभाल के कार हादसे की खबर सामने आने के बाद कई अन्य सेलेब्स और सोशल मीडिया क्रिएटर्स ने भी प्रतिक्रिया दी है. राजीव अदतिया और रजत दलाल ने भी सोशल मीडिया के जरिए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की. कई फैंस और कंटेंट क्रिएटर्स लगातार उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं. फिलहाल अनुराग डोभाल की सेहत को लेकर आधिकारिक अपडेट का इंतजार किया जा रहा है.