मैरी कॉम से नीरजा तक, बॉलीवुड की 8 सबसे इंस्पायरिंग महिला बायोपिक्स!


Babli Rautela
08 Mar 2026

मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी

    कंगना रनौत ने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का किरदार निभाते हुए को-डायरेक्ट भी किया.

दंगल

    नितेश तिवारी की ब्लॉकबस्टर में आमिर खान ने महावीर सिंह फोगट का किरदार निभाया, जिन्होंने बेटियों गीता और बबीता को विश्व स्तरीय पहलवान बनाया.

शकुंतला देवी

    विद्या बालन ने अनु मेनन निर्देशित इस फिल्म में शकुंतला देवी का रोल निभाया, जो जटिल गणित को दिमाग में हल करने वाली मशहूर महिला थीं.

गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल

    शरण शर्मा निर्देशित नेटफ्लिक्स फिल्म में जान्हवी कपूर ने भारतीय वायुसेना की पायलट गुंजन सक्सेना का रोल किया.

नीरजा

    राम माधवानी की थ्रिलर में सोनम कपूर ने नीरजा भनोट का किरदार निभाया, जिन्होंने 1986 में पैन एम फ्लाइट 73 के हाईजैक में 359 यात्रियों की जान बचाई.

इमरजेंसी

    कंगना रनौत ने निर्देशन, निर्माण और इंदिरा गांधी के रोल में शानदार काम किया. यह फिल्म 1975 की इमरजेंसी के दौर को छूती है, जहां इंदिरा की व्यक्तिगत और राजनीतिक जंग को दिखाया गया.

मैरी कॉम

    प्रियंका चोपड़ा ने ओमंग कुमार निर्देशित इस फिल्म में भारतीय बॉक्सर मैरी कॉम का किरदार निभाकर कमाल किया.

सांड की आंख

    तुषार हीरानंदानी की फिल्म में भूमि पेडनेकर और तापसी पन्नू ने चंद्रो और प्रकाशी तोमर की सच्ची कहानी निभाई.

More Stories