T20 World Cup 2026

TV TRP Report Week 36: 'अनुपमा' का जलवा बरकरार, 'तुलसी' ने भी मारी बाजी, जानें क्या रहा बाकी शोज का हाल?

टीवी की दुनिया में हर हफ्ते टीआरपी रिपोर्ट का इंतजार रहता है. बीएआरसी द्वारा जारी लेटेस्ट वीक 36 की रिपोर्ट ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि दर्शकों का दिल किस शो ने जीता है. रुपाली गांगुली की अनुपमाा ने अपनी बादशाहत कायम रखी है और नंबर 1 पर बनी हुई है. इस शो ने 2.4 की शानदार टीआरपी हासिल की है, जो दर्शकों की भारी पसंद को दिखाता है.

social media
Antima Pal

TV TRP Report Week 36: टीवी की दुनिया में हर हफ्ते टीआरपी रिपोर्ट का इंतजार रहता है. बीएआरसी द्वारा जारी लेटेस्ट वीक 36 की रिपोर्ट ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि दर्शकों का दिल किस शो ने जीता है. रुपाली गांगुली की अनुपमाा ने अपनी बादशाहत कायम रखी है और नंबर 1 पर बनी हुई है. इस शो ने 2.4 की शानदार टीआरपी हासिल की है, जो दर्शकों की भारी पसंद को दिखाता है. अनुपमाा की कहानी, जो एक मजबूत महिला के संघर्ष और परिवारिक रिश्तों पर आधारित है, लगातार दर्शकों को बांधे रख रही है.

दूसरे नंबर पर जगह बनाई है एकता कपूर की पॉपुलर सीरीज 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' ने. स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय की जोड़ी वाली यह सीरीज पिछले हफ्ते चौथे स्थान पर खिसक गई थी, लेकिन इस बार 2.0 की टीआरपी के साथ टॉप 2 में वापसी कर ली है. पुरानी यादें ताजा करने वाली यह शो परिवारिक ड्रामा और भावुक मोड़ों से भरपूर है, जिसने दर्शकों को फिर से आकर्षित किया. तीसरे स्थान पर कायम है 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', जो 1.9 की टीआरपी के साथ अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है. शो की रोमांटिक ट्विस्ट और फैमिली इमोशंस दर्शकों को पसंद आ रहे हैं.

'अनुपमा' का जलवा बरकरार

इस रिपोर्ट में एक बड़ा सरप्राइज है रियलिटी शो बिग बॉस 19 का. सलमान खान होस्टेड यह शो, जो पहले कुछ हफ्तों में टॉप 10 से बाहर था, आखिरकार लिस्ट में एंट्री मार ली है. ड्रामा, कॉन्ट्रोवर्सी और कंटेस्टेंट्स के झगड़ों ने इसे पॉपुलर बनाया है. हालांकि यह अभी शुरुआती रैंक पर है, लेकिन आने वाले हफ्तों में और ऊपर चढ़ सकता है. बिग बॉस 19 जियोहॉटस्टार पर डिजिटल फर्स्ट रिलीज हो रहा है, जो युवा दर्शकों को टारगेट कर रहा है.

क्या रहा बाकी शोज का हाल?

बाकी शोज की बात करें तो उड़ने की आशा छठे स्थान पर स्थिर है 1.6 टीआरपी के साथ. इसके बाद कलर्स टीवी के मंगल लक्ष्मी और लक्ष्मी का सफर सातवें और आठवें स्पॉट पर हैं, दोनों को 1.4 की रेटिंग मिली है. टॉप 10 में तारक मेहता का उल्टा चश्मा भी अपनी कॉमेडी से जगह बनाए हुए है. कुल मिलाकर स्टार प्लस के शोज इस हफ्ते डोमिनेट कर रहे हैं.

टीआरपी की यह रिपोर्ट बताती है कि दर्शक पारंपरिक ड्रामा और इमोशनल स्टोरीज को ज्यादा पसंद कर रहे हैं. बिग बॉस जैसे रियलिटी शोज को अभी और मेहनत करनी होगी. क्या अगले हफ्ते कोई बदलाव आएगा? ये देखना दिलचस्प होगा.