बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर रविवार शाम को मुंबई के जूहू इलाके में तीन राउंड फायरिंग हुई. टाइगर पर उस वक्त हमला हुआ जब वह अपनी BMW कार में बैठकर एक फुटबॉल ग्राउंड से बाहर निकल रहे थे. इस हमले का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दो हमलावर टाइगर की कार पर गोली चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं.
गोली चलाने के बाद हमलावर वहां से फरार हो गए. इस हादसे में टाइगर का ड्राइवर और एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर समेत दो लोगों के घायल होने की खबर है. हादसे की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य अनिल पंडित ने ली है.
#TigerShroff: A video purportedly shows the three assailants firing towards the actor and his car. Extremely disturbing visuals. Such a relief to know that he is safe. 🙏 https://t.co/v9Inh4frgu
— Bollywood Talkies (@bolly_talkies) October 18, 2026
टाइगर पर हमले के बाद अनिल पंडित का ऑडियो क्लिप सामने आया है. अनिल पंडित ने कहा कि टाइगर उनके निर्देशों का पालन नहीं कर रहे थे और सलमान खान के साथ काम कर रहे थे. बता दें कि गुजरात की जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई कई बार सलमान खान को मारने की धमकी दे चुका है.
Firing on actor Tiger shroff https://t.co/Fh4JwPOtYy
— Preeti Sompura (@sompura_preeti) October 18, 2026
अनिल ने आगे कहा, 'फिल्म इंडस्ट्री में जो कोई भी हमसे अलग काम करेगा या सलमान खान के साथ काम करेगा. हम उसे मार देंगे. और यह पहली और आखिरी चेतावनी है. यह सलमान खान दाउद का कुत्ता है और हमने दाउद नाम का कुत्ता घर में रखा हुआ है. हमने उसको फोन किया था और उसे समझाया लेकिन उसकी समझ में नहीं आई, इसलिए आज हमने उसे अच्छे से समझाया है.' अनिल पंडित ने आगे कहा कि अगर सलमान खान ने माफी नहीं मांगी तो हम तुम्हारे परिवार में किसी को नहीं छोड़ेंगे, यहां तक की तुम्हारे कुत्तों को भी नहीं.