menu-icon
India Daily

बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' से पहला लुक आउट, रिलीज डेट से भी उठा पर्दा, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में मिली शानदार प्रतिक्रिया के बाद अनुराग कश्यप की बहुचर्चित फिल्म 'बंदर', जिसमें बॉबी देओल मुख्य भूमिका में हैं, दुनिया भर में रिलीज होने के लिए तैयार है.

antima
Edited By: Antima Pal
बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' से पहला लुक आउट, रिलीज डेट से भी उठा पर्दा, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
Courtesy: x

मुंबई: अनुराग कश्यप की नई फिल्म 'बंदर' की रिलीज डेट सामने आ गई है. बॉबी देओल स्टारर यह क्राइम-थ्रिलर फिल्म दुनिया भर में 22 मई 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगी. यह खबर सुनकर बॉबी देओल और अनुराग कश्यप के फैंस में जबरदस्त उत्साह है. फिल्म ने पिछले साल टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF 2025) में वर्ल्ड प्रीमियर किया था, जहां इसे खूब सराहना मिली. अब यह बड़े पर्दे पर दर्शकों से मिलने को तैयार है. 

बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' से पहला लुक आउट

'बंदर' अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी है. स्क्रिप्ट सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने लिखी है. फिल्म का प्रोडक्शन निखिल द्विवेदी ने किया है और इसे ज़ी स्टूडियोज द्वारा वर्ल्डवाइड रिलीज किया जाएगा. पोस्टर के साथ रिलीज डेट की घोषणा करते हुए मेकर्स ने लिखा, 'See you at the movies on 22nd May 2026.' बॉबी देओल का नया लुक फिल्म के पोस्टर में काफी इंटेंस और पावरफुल दिख रहा है, जो कहानी की गहराई का हिंट देता है.

फिल्म की कहानी एक फीके पड़ते टीवी स्टार 'समर' के इर्द-गिर्द घूमती है, जिस पर बलात्कार का आरोप लगता है. यह रियल लाइफ इवेंट्स से इंस्पायर्ड है और सोशियो-पॉलिटिकल मुद्दों को छूती है. अनुराग कश्यप और सुदीप शर्मा की जोड़ी पहले भी कई दमदार प्रोजेक्ट्स में साथ काम कर चुकी है, जैसे क्राइम और सोसाइटी पर आधारित फिल्में. इसमें बॉबी देओल के अलावा सान्या मल्होत्रा, सबा आज़ाद और सपना पब्बी जैसे कलाकार भी हैं.

टोरंटो फेस्टिवल में फिल्म को स्पेशल प्रेजेंटेशंस सेक्शन में दिखाया गया था. वहां बॉबी देओल की परफॉर्मेंस और अनुराग की डायरेक्टिंग की तारीफ हुई. कई रिव्यूज में इसे डिवाइसिव लेकिन पावरफुल बताया गया, जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर करेगी. TIFF में प्रीमियर के बाद फैंस इसे थिएटर्स में देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. 22 मई 2026 को यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है. बॉबी देओल का यह रोल उनके करियर का एक नया और चैलेंजिंग चैप्टर हो सकता है. अनुराग कश्यप की फिल्में हमेशा अलग और बोल्ड होती हैं, इसलिए बंदर से भी कुछ अनोखा और इंपैक्टफुल उम्मीद है.