menu-icon
India Daily

तनीषा मुखर्जी का आलीशान खान, रईसी देखकर फटी रह गई फराह खान की आंखें; बहन काजोल ने लगाया पैसा

एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी ने अपने मुंबई के खूबसूरत घर को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने मजाकिया अंदाज में बताया कि उनके इस सपनों के घर को बनाने में बहन काजोल का बड़ा योगदान रहा और चेक बुक पर साइन भी वही करती हैं.

babli
Edited By: Babli Rautela
तनीषा मुखर्जी का आलीशान खान, रईसी देखकर फटी रह गई फराह खान की आंखें; बहन काजोल ने लगाया पैसा
Courtesy: Social Media

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी ने हाल ही में अपने मुंबई के खूबसूरत घर के दरवाजे दर्शकों के लिए खोल दिए हैं. इस दौरान उन्होंने अपने घर से जुड़ी कई दिलचस्प बातें साझा कीं. लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उनके उस बयान की हो रही है जिसमें उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उनके घर के लिए पैसे बहन काजोल ने दिए हैं और चेक बुक पर साइन भी वही करती हैं. यह खुलासा तब हुआ जब फिल्ममेकर फराह खान उनके घर पहुंचीं और उन्होंने घर का पूरा टूर कराया.

विंटेज स्टाइल घर ने खींचा ध्यान

तनीषा का घर अपनी अनोखी सजावट और पुराने दौर की खूबसूरती के लिए चर्चा में आ गया है. घर में कोलकाता की पारंपरिक झलक और तुर्की शैली की डिजाइन का सुंदर मिश्रण देखने को मिलता है. शानदार सीढ़ियां, गोथिक शैली की सजावट, पुराने फर्नीचर और मोमबत्तियों से सजा यह घर किसी फिल्मी सेट से कम नहीं लगता. घर का माहौल देखकर फराह खान भी काफी प्रभावित नजर आईं. उन्होंने मजाक में कहा कि उन्हें ऐसा महसूस हो रहा है जैसे वह मुंबई में नहीं बल्कि कोलकाता के किसी पुराने आलीशान घर में आ गई हों.

मां के घर से आया पुराना फर्नीचर

घर के बारे में बात करते हुए तनीषा ने बताया कि उनके घर में रखा ज्यादातर फर्नीचर उनके परिवार की पुरानी विरासत का हिस्सा है. उन्होंने बताया कि यह फर्नीचर उनकी मां तनुजा के घर से आया है. तनीषा के अनुसार उनके पिता को घर सजाने में ज्यादा रुचि नहीं थी, इसलिए घर की ज्यादातर चीजें उनकी मां की पसंद और संग्रह का हिस्सा हैं. उन्होंने यह भी बताया कि वह करीब 14 साल पहले इस घर में रहने आई थीं और अब यह जगह उनका स्थायी आशियाना बन चुकी है.

घर की तारीफों के बीच फराह खान ने मजाकिया अंदाज में पूछा कि आखिर इस पूरे घर में काजोल का क्या योगदान है. इस सवाल का जवाब देते हुए तनीषा ने हंसते हुए कहा कि पैसे तो उसी ने दिए हैं. उनका यह जवाब सुनकर फराह खान भी अपनी हंसी नहीं रोक पाईं. इसके बाद फराह ने कहा कि ऐसा योगदान तो हर किसी को चाहिए. तभी तनीषा ने एक और मजेदार टिप्पणी करते हुए कहा कि चेक बुक पर साइन भी काजोल ही करती हैं.