menu-icon
India Daily

बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट सुरभि ज्योति ने सेलिब्रेट किया 38वां बर्थडे, दोस्तों के साथ की खूब पार्टी! वायरल हुए फोटोज

सुरभि ज्योति इन दिनों अपनी खुशियों का दोहरा इंतजार कर रही हैं. जल्द ही मां बनने वाली सुरभि ने 29 मई को अपना 38वां जन्मदिन बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट किया. प्रेग्नेंसी के इस सुंदर दौर में उनका बर्थडे सेलिब्रेशन देखने लायक रहा.

antima
Edited By: Antima Pal
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट सुरभि ज्योति ने सेलिब्रेट किया 38वां बर्थडे, दोस्तों के साथ की खूब पार्टी! वायरल हुए फोटोज
Courtesy: x

Surbhi Jyoti Birthday Celebration: टीवी की मशहूर अभिनेत्री सुरभि ज्योति इन दिनों अपनी खुशियों का दोहरा इंतजार कर रही हैं. जल्द ही मां बनने वाली सुरभि ने 29 मई को अपना 38वां जन्मदिन बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट किया. प्रेग्नेंसी के इस सुंदर दौर में उनका बर्थडे सेलिब्रेशन देखने लायक रहा. पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

प्रेग्नेंट सुरभि ज्योति ने सेलिब्रेट किया 38वां बर्थडे

सुरभि ज्योति ने बर्थडे पर पर्पल कलर की खूबसूरत ड्रेस पहनी थी, जिसमें वो ग्लो करती नजर आ रही थीं. उनका बेबी बंप साफ दिख रहा था और वो उसे confidently फ्लॉन्ट कर रही थीं. पति के साथ केक काटते हुए सुरभि की मुस्कान देखकर कोई भी प्रभावित हुए बिना नहीं रह सकता. इस खास मौके पर उनके करीबी दोस्तों ने खूब साथ दिया.

पार्टी में टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्तियां भी शामिल हुईं. आशा नेगी और अनीता हसनंदानी जैसी अभिनेत्रियां सुरभि के बर्थडे पर पहुंचीं. सभी ने सुरभि के साथ खूब पोज दिए, हंसी-मजाक किया और यादगार पल बनाए. फोटोज में सुरभि अपने दोस्तों के घेरे में खड़ी बेबी बंप पर हाथ रखे नजर आ रही हैं. ये तस्वीरें देख फैंस का प्यार लगातार बढ़ रहा है.

सुरभि ज्योति को 'कुबूल है' में अपनी भूमिका के लिए खास पहचान मिली थी. इसके बाद उन्होंने कई वेब सीरीज और शोज में भी काम किया. लेकिन इस समय उनका पूरा फोकस परिवार और आने वाले बच्चे पर है. प्रेग्नेंसी के दौरान भी वो इतनी खुश और एक्टिव नजर आ रही हैं कि देखकर अच्छा लगता है. जन्मदिन पर उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर फैंस को भी अपनी खुशी शेयर की. दोस्तों और परिवार के साथ बिताया यह जन्मदिन सुरभि के लिए यादगार बन गया.

पार्टी में हल्का-फुल्का खाना, केक कटिंग, गिफ्ट्स और ढेर सारी शुभकामनाएं शामिल थीं. सुरभि की ये तस्वीरें देखकर फैंस कमेंट्स में लिख रहे हैं – 'तुम ग्लो कर रही हो', 'बेबी बंप पर क्यूट लग रही हो', 'हैप्पी बर्थडे सुरभि.'