'दयाबेन' भी पधारी बप्पा के दरबार, चेहरे पर मास्क लगाए लालबागचा राजा दर्शन करने गईं दिशा वकानी, वायरल वीडियो
टीवी के पॉपुलर धारावाहिक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की 'दयाबेन' यानी अभिनेत्री दिशा वकानी ने हाल ही में मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा पंडाल में गणपति बप्पा के दर्शन किए. इस दौरान वह अपने खास अंदाज में नजर आईं, लेकिन चेहरे पर मास्क लगाए रखा, जिससे उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए.
Disha Vakani Visited Lalbaugcha Raja: टीवी के पॉपुलर धारावाहिक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की 'दयाबेन' यानी अभिनेत्री दिशा वकानी ने हाल ही में मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा पंडाल में गणपति बप्पा के दर्शन किए. इस दौरान वह अपने खास अंदाज में नजर आईं, लेकिन चेहरे पर मास्क लगाए रखा, जिससे उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए.
दिशा ने इस अवसर पर लाल और हरे रंग की खूबसूरत साड़ी पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने भारी-भरकम हार और मराठी स्टाइल की नथ पहनी थी. उनके मेकअप में हरे रंग का आईशैडो उनकी आंखों की खूबसूरती को और बढ़ा रहा था. हालांकि जैसे ही उन्होंने पंडाल के बाहर पैपराजी को देखा, उन्होंने तुरंत अपना चेहरा मास्क से ढक लिया. दिशा ने वीआईपी व्यवस्था के तहत दर्शन किए और जल्दी ही वहां से निकल गईं.
Also Read
लंबे समय से दिशा वकानी लाइमलाइट से दूर हैं. 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में उनकी दयाबेन की भूमिका ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया था. उनके किरदार की हंसी, गुजराती अंदाज और 'हे मां माताजी' जैसे डायलॉग्स आज भी दर्शकों के दिलों में बसे हैं. हालांकि पारिवारिक कारणों से उन्होंने शो से ब्रेक लिया था, जिसके बाद से फैंस उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं.
दिशा की यह ताजा तस्वीरें और वीडियो देखकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं. सोशल मीडिया पर लोग उनकी सादगी और पारंपरिक लुक की तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स ने लिखा कि दयाबेन को इस तरह देखना उनके लिए खुशी की बात है. लालबागचा राजा के दर्शन का यह पल न केवल दिशा के लिए खास रहा, बल्कि उनके प्रशंसकों के लिए भी एक यादगार लम्हा बन गया. लालबागचा राजा मुंबई का सबसे प्रसिद्ध गणपति पंडाल है, जहां हर साल लाखों भक्त बप्पा के दर्शन के लिए आते हैं. दिशा की इस यात्रा ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह अपनी सादगी और भक्ति के साथ फैंस के दिलों में बनी हुई हैं.