Phir aayi haseen Dillruba Social Media Reaction: ट्विस्ट के साथ रिलीज हुई 'फिर आई हसीन दिलरुबा', सोशल मीडिया पर मिले ऐसे रिएक्शन
Phir aayi haseen Dillruba Social Media Reaction: 9 अगस्त को मोस्ट अवेटेड फिल्म 'फिर आई हसीन दिलरुबा' रिलीज हो चुकी है. फिल्म की कहानी फैंस को काफी पसंद आ रही है. तो चलिए जानते हैं कि तापसी पन्नू, सनी कौशल और विक्रांत मैसी की इस फिल्म को लोग कैसे रिएक्शन दे रहे हैं.
आज 9 अगस्त है और आज फिल्म फिर आई हसीन दिलरुबा रिलीज हो चुकी है. फिल्म की कहानी इसके पहले पार्ट के आगे से ही शुरू होगी. फिल्म के पहले पार्ट में विक्रांत मैसी और तापसी पन्नू हैं और इसके दूसरे पार्ट में कई नए चेहरे देखने को मिल रहे हैं. हालांकि, फिल्म की कहानी पहले पार्ट की तरह कुछ कमाल कर पाएगी या नहीं ये तो आने वाला वक्त बताएगा. चलिए तब तक जान लेते हैं कि सोशल मीडिया पर लोग किस तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.
फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें रिशु और रानी की कहानी के बारे में दिखाया गया है जो कि इस बार आगरा में परवान चढ़ती दिखाई देती है. फिल्म में एक ट्विस्ट भी देखने को मिलेगा जो कि रानी की जिंदगी में दूसरे शख्स की एंट्री होने वाली है जो कि रानी के प्यार में पागल है. अब रानी रिशु संग अपने प्यार को निभाएगी या फिर वह अपने नए प्यार की हो जाएगी इसको जानने के लिए आपको फिल्म को देखना पड़ेगा.
यूजर्स ने कही ये बात
फिल्म को देखने के बाद यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा इतनी बेहतरीन फिल्म को तो थिएटर में रिलीज करनी चाहिए. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा तापसी पन्नू, विक्रांत मैसी और सनी कौशल मिलकर एक ब्लॉकबस्टर फिल्म हमें दे रहे हैं.
Also Read
बता दें कि गुरुवार की रात मुंबई में ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी. इसमें फिल्म की पूरी कास्ट के साथ-साथ बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल भी पहुंचे थे. स्पेशल स्क्रीनिंग के बाद विक्की कौशल ने फिल्म के बारे में भी काफी कुछ कहा और इसकी जमकर तारीफ की.
मोहनिश खतरी नाम के यूजर ने लिखा फिर हसीन दिलरुबा नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है-