दिल्ली में फिर बड़ा हादसा, हर्ष विहार में इमारत का हिस्सा ढहा; 2 की मौत!
Delhi Building Collapse: दिल्ली में रविवार शाम हर्ष विहार के मिलन गार्डन इलाके में एक इमारत का हिस्सा अचानक ढह गया. इस हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. अधिकारियों के मुताबिक, इस घटना में करीब दो लोगों की मौत हो गई.
Delhi Building Collapse: दिल्ली में रविवार शाम हर्ष विहार के मिलन गार्डन इलाके में एक इमारत का हिस्सा अचानक ढह गया. इस हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. अधिकारियों के मुताबिक, इस घटना में करीब दो लोगों की मौत हो गई. खबरों के अनुसार, मलबे में दो लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. घटना का पता चलते ही दमकल विभाग और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) समेत कई एजेंसियों ने बचाव अभियान शुरू किया.
जानकारी के अनुसार, रविवार शाम करीब 6:46 बजे मिलन गार्डन इलाके में इमारत का एक हिस्सा गिर गया. सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं. मलबा हटाने के दौरान स्थानीय लोगों ने अधिकारियों को बताया कि दो लोग मलबे के नीचे दबे हैं. इसके बाद NDRF और दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) की टीमें भी राहत और बचाव कार्य में जुट गईं.
Also Read
दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा:
मंत्री आशीष सूद ने कहा कि हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी. नगर निगम को राजधानी में अवैध निर्माण पर रोक सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं.