menu-icon
India Daily

दो दीवाने सहर में या अस्सी..., बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी? सात दिनों में कुछ ऐसा रहा फिल्मों का कलेक्शन

पिछले शुक्रवार रिलीज हुई अस्सी और दो दीवाने सहर में ने पहले हफ्ते में उम्मीद से कम कमाई की है. दोनों फिल्मों की शुरुआत ठीक रही, लेकिन वीकडेज में रफ्तार धीमी पड़ गई.

babli
Edited By: Babli Rautela
दो दीवाने सहर में या अस्सी..., बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी? सात दिनों में कुछ ऐसा रहा फिल्मों का कलेक्शन
Courtesy: Social Media

मुंबई: बॉक्स ऑफिस पर पिछले शुक्रवार दो फिल्मों के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिला है. अस्सी और दो दीवाने सहर में एक ही दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुईं. दोनों फिल्मों को लेकर अलग अलग तरह की उम्मीदें थीं, लेकिन पहले हफ्ते के आंकड़ों ने मेकर्स को सोचने पर मजबूर कर दिया है. तापसी पन्नू स्टारर अस्सी को समीक्षकों से फिल्म को अच्छे रिएक्शन मिले हैं. फिल्म का डायरेक्शन अनुभव सिन्हा ने किया है. सातवें दिन फिल्म ने करीब 61 लाख रुपये का कलेक्शन किया. 

इस तरह फिल्म की कुल कमाई पहले हफ्ते के अंत तक 6.96 करोड़ रुपये पहुंच गई. रिपोर्ट के अनुसार फिल्म का बजट लगभग 30 से 40 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. ऐसे में यह कमाई उम्मीद से काफी कम मानी जा रही है. हालांकि इस हफ्ते कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही, जिससे दूसरे वीकेंड में अस्सी को थोड़ी बढ़त मिल सकती है. सकारात्मक रिव्यू का फायदा अगर दर्शकों तक पहुंचा तो फिल्म उछाल दिखा सकती है.

दो दीवाने सहर में ने सात दिनों में कितनी कमाई की

दूसरी ओर दो दीवाने सहर में ने ओपनिंग के मामले में अस्सी से बेहतर शुरुआत की थी. लेकिन वीकडेज में इसकी रफ्तार भी धीमी पड़ गई. सातवें दिन फिल्म ने लगभग 37 लाख रुपये कमाए. पहले हफ्ते के अंत तक फिल्म की कुल कमाई 6.17 करोड़ रुपये हो गई है. फिल्म में मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए. रिलीज के बाद मिले जुले रिव्यू ने भी इसकी कमाई पर असर डाला. प्री रिलीज चर्चा औसत रही थी और मजबूत वर्ड ऑफ माउथ की कमी फिल्म के लिए चुनौती बन गई. अब दूसरे वीकेंड में ही तय होगा कि यह फिल्म वापसी कर पाएगी या नहीं.

किसने मारी बॉक्स ऑफिस पर जवाब?

दोनों फिल्मों के आंकड़े लगभग बराबरी के आसपास हैं, लेकिन किसी ने भी बड़ी छलांग नहीं लगाई. जहां अस्सी को कंटेंट और एक्टिंग की तारीफ मिली, वहीं दो दीवाने सहर में को रोमांटिक अपील के बावजूद दर्शकों का बड़ा समर्थन नहीं मिल पाया. बॉक्स ऑफिस का यह हफ्ता साफ दिखाता है कि केवल स्टार पावर या अच्छे रिव्यू काफी नहीं होते. मजबूत प्रमोशन और दर्शकों का जुड़ाव भी जरूरी है. अब नजर दूसरे वीकेंड पर है. अगर दर्शकों की संख्या बढ़ती है तो दोनों फिल्मों को राहत मिल सकती है. वरना पहले हफ्ते के आंकड़े ही इनके भविष्य की दिशा तय कर सकते हैं.