Batwara 1947 X Review: सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' रिलीज हो चुकी है. शुक्रवार को थिएटर में पहुंचे दर्शकों ने फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखकर अपनी राय सोशल मीडिया पर शेयर की है. राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1947 के भारत-पाकिस्तान बंटवारे की कहानी पर आधारित है. इसमें सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा, अली फजल और शबाना आजमी भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आते हैं.
कई दर्शकों का कहना है कि फिल्म की शुरुआत थोड़ी सुस्त लगी. पहले हाफ में कहानी धीरे-धीरे आगे बढ़ती है और कुछ पात्रों के किरदार कमजोर लगते हैं. लेकिन सेकंड हाफ ने पूरी फिल्म का रंग बदल दिया. दूसरे हिस्से में भावनात्मक पल इतने मजबूत हैं कि दर्शक स्क्रीन से जुड़ जाते हैं. कई लोगों ने कहा कि फिल्म खत्म होने के बाद भी उसके सीन दिमाग में घूमते रहे.
Shabana Azmi turns Mai into the emotional memory of #Batwara1947. Her stubbornness, humour and pain make her feel real rather than symbolic. What a performance. #Batwara #Batwara1947Review ❤️👏
— स्वाति देशमुख (@sm_iconic) August 14, 2026
सनी देओल ने सिकंदर मिर्जा का किरदार निभाया है. उनकी अदाकारी को दर्शकों ने खूब सराहा. खासकर शबाना आजमी के साथ उनके रिश्ते को बहुत पसंद किया गया. शबाना आजमी 'माई' के रूप में नजर आती हैं. सिकंदर का धीरे-धीरे उन्हें अपनी मां की तरह समझने वाला सफर फिल्म का सबसे भावुक हिस्सा माना जा रहा है. एक दर्शक ने लिखा- 'कि वे सिर्फ सनी देओल के जोरदार सीन देखने गए थे, लेकिन सबसे ज्यादा असर शांत और दिल को छू लेने वाले पल छोड़ गए.'
“Mera ghar hai… main kahin nahi jaungi.” #ShabanaAzmi ko dekhkar ye thought baar-baar aaya ki ghar sirf chaar deewaar nahi hota.
Usmein memories hoti hain. Zindagi hoti hai. #Batwara1947 ka period drama scale HUGE hai
Aur Shabana Azmi… kya performance hai. She has… pic.twitter.com/3XPYotwaO0
— 𝐏𝐚𝐫𝐚𝐝𝐨𝐱 (@iParadox) August 14, 2026
कुछ यूजर्स ने बताया कि पहले हिस्से में सिकंदर और हमीदा के किरदार में कमियां दिखती हैं, लेकिन फिल्म आगे बढ़ने पर ये पात्र दिल के करीब आ जाते हैं. सेकंड हाफ में कहानी का टच इतना गहरा है कि लोग फिल्म से जुड़ जाते हैं. कई ने कहा कि बंटवारे की पीड़ा को फिल्म ने संवेदनशीलता से दिखाया है.
Karan Deol ke dialogues sirf loud nahi, conviction ke saath delivered hain. #Batwara1947 gives him moments to prove that he can hold his own on the big screen. #Batwara #Batwara1947Review
— Miraaz Shergil (@Miraazshergil) August 14, 2026
कुल मिलाकर 'बंटवारा 1947' को मिश्रित प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं. शुरुआत सुस्त होने के बावजूद दूसरा हाफ दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहा है. सनी देओल और शबाना आजमी की केमिस्ट्री फिल्म की सबसे बड़ी ताकत बनी है. जो लोग ऐतिहासिक और भावनात्मक कहानियां पसंद करते हैं, वे इस फिल्म को देखने जा सकते हैं.