Prakash Raj Betting Apps: मशहूर अभिनेता प्रकाश राज हाल ही में सट्टेबाजी ऐप्स के प्रचार से जुड़े एक मामले में ईडी के सामने पेश हुए. यह मामला तब सुर्खियों में आया जब ईडी ने कई फिल्मी हस्तियों को अवैध सट्टेबाजी ऐप्स को बढ़ावा देने के लिए नोटिस जारी किया था. प्रकाश राज मंगलवार को हैदराबाद के बशीरबाग में स्थित ईडी कार्यालय पहुंचे, जहां उनसे इस मामले में पूछताछ की गई.
साउथ एक्टर प्रकाश राज सट्टेबाजी ऐप मामले में ईडी के सामने पेश
ईडी ने इस मामले में 29 लोगों को आरोपी बनाया है, जिनमें प्रकाश राज का नाम भी शामिल है. जांच एजेंसी का कहना है कि ये सट्टेबाजी ऐप्स अवैध गतिविधियों से जुड़े हैं और इनके जरिए मनी लॉन्ड्रिंग की आशंका है. प्रकाश राज, जो अपनी बेबाक राय और दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं, से इस मामले में उनके कथित प्रचार और संबंधों के बारे में सवाल किए गए.
— Surya Reddy (@jsuryareddy) July 30, 2025
सूत्रों के अनुसार ईडी ने प्रकाश राज से उन ऐप्स के बारे में जानकारी मांगी, जिनका उन्होंने प्रचार किया था. साथ ही उनके वित्तीय लेनदेन और इन ऐप्स के साथ उनके करार की भी जांच की जा रही है. इस पूछताछ के दौरान प्रकाश राज ने जांच में सहयोग करने की बात कही. हालांकि अभी तक इस मामले में कोई औपचारिक चार्जशीट दाखिल नहीं की गई है.
कई सेलिब्रिटीज भी इस मामले में ईडी के रडार पर
प्रकाश राज के अलावा कई सेलिब्रिटीज भी इस मामले में ईडी के रडार पर हैं. जांच एजेंसी का कहना है कि ये ऐप्स युवाओं को सट्टेबाजी के लिए लुभाने और अवैध तरीके से पैसा कमाने का जरिया बन रहे हैं. ईडी ने पहले भी कई बड़े नामों को तलब किया है और यह जांच अब और तेज हो रही है.