Smriti Irani Birthday: राजनीति छोड़ टीवी में लौटीं स्मृति ईरानी, 'तुलसी' बनने के लिए वसूलती हैं इतनी फीस, जानें नेटवर्थ
एक्ट्रेस स्मृति ईरानी ने टीवी और राजनीति दोनों में सफलता हासिल की है. एक्ट्रेस ने राजनीति में सालों रहने के बाद टीवी में अपनी वापसी की है, जिसके बाद से ही उनकी फीस और नेटवर्थ फिर चर्चा में है.
मुंबई: स्मृति ईरानी आज 23 मार्च को अपना जन्मदिन मना रही हैं. अपने सबसे चर्चित किरदार तुलसी विरानी के रूप में उन्होंने खूब फैंस बटोंरे हैं. क्योंकि सास भी कभी बहू थी के दूसरे सीजन ने आते ही दर्शकों का दिल जीत लिया है. करीब 12 साल तक एक्टिंग से दूर रहने के बाद उनकी यह वापसी किसी सरप्राइज से कम नहीं है. दर्शक आज भी उन्हें उसी प्यार से देख रहे हैं जैसा पहले देखा करते थे. यही वजह है कि शो को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है.
स्मृति ईरानी ने साल 2014 में एक्टिंग छोड़कर राजनीति का रास्ता चुना था. इसके बाद उन्होंने खुद को एक मजबूत नेता के रूप में स्थापित किया. अमेठी जैसी अहम सीट से चुनाव लड़कर उन्होंने अपनी राजनीतिक पहचान और मजबूत की. हालांकि राजनीति में आने के बाद भी लोग उन्हें तुलसी विरानी के नाम से ही याद करते रहे.
कितनी है स्मृति ईरानी की नेटवर्थ?
अगर उनकी संपत्ति की बात करें तो चुनावी हलफनामे के अनुसार उनकी कुल नेटवर्थ करीब 17.6 करोड़ रुपये है. उनके बैंक अकाउंट में लगभग 25 लाख रुपये जमा हैं. इसके अलावा उन्होंने बॉन्ड्स और डिबेंचर्स में करीब 88 लाख रुपये का निवेश किया हुआ है.
Also Read
- 6 किलो सोना, 60 Kg चांदी... कंगना रनौत के पास इतना सोना कि सुनकर चौंक जाएंगे आप, नेटवर्थ में देती है 'खान' को टक्कर
- क्या आदित्य धर ने जानबूझकर की यह गलती? धुरंधर 2 के इस सीन से मचा बवाल, देखें लोगों ने किस फिल्म से किया किलेट
- कौन है धुरंधर 2 में मुस्तफा अहमद? रणवीर सिंह का फिटनेस कोच कैसे बना बड़े पर्दे का रिजवान
उनके पास 27 लाख रुपये से ज्यादा कीमत की एमजी हेक्टर कार है. साथ ही करीब 37 लाख रुपये की ज्वैलरी भी उनके पास मौजूद है. यह आंकड़े बताते हैं कि उन्होंने अपने करियर में एक मजबूत आर्थिक स्थिति बनाई है.
तुलसी विरानी बनने के लिए मिल रही भारी फीस
स्मृति ईरानी की टीवी पर वापसी के साथ उनकी फीस भी चर्चा में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक वह क्योंकि सास भी कभी बहू थी के नए सीजन में एक एपिसोड के लिए करीब 14 लाख रुपये चार्ज कर रही हैं. यह फीस उन्हें टीवी की सबसे महंगी एक्ट्रेसेस में शामिल करती है. खास बात यह है कि पहले सीजन में उन्हें शुरुआत में सिर्फ 1800 रुपये प्रति एपिसोड मिलते थे. आज उनकी फीस में हुआ यह बड़ा बदलाव उनकी सफलता और मेहनत की कहानी खुद बयां करता है.
स्मृति ईरानी ने एक सफल बिजनेसमैन से शादी की है और उनकी पर्सनल लाइफ भी काफी चर्चा में रहती है. उन्होंने अपने परिवार और करियर के बीच संतुलन बनाकर एक मिसाल पेश की है. यही कारण है कि वह लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं.