Aamir Khan: भारत और पाक तनाव के बीच आमिर खान ने कर दिया ये काम, सोशल मीडिया पर बटोर ली तारीफ
आमिर खान प्रोडक्शन्स का इंस्टाग्राम हैंडल पहले अपने आधिकारिक लोगो को डीपी के रूप में इस्तेमाल करता था. लेकिन अब तिरंगे की तस्वीर ने लोगों का ध्यान खींचा है. कुछ यूजर्स इसे देशभक्ति का प्रतीक मान रहे हैं, जबकि कुछ इसे विवाद से ध्यान हटाने की रणनीति बता रहे हैं.
Aamir Khan News: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। इस बार मामला ऑपरेशन सिंदूर के लिए उनकी देरी से दिया गया रिएक्शन और तुर्की में शूटिंग के दौरान का एक पुराना वीडियो है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस विवाद के बीच आमिर खान की प्रोडक्शन कंपनी, आमिर खान प्रोडक्शन्स ने अपने इंस्टाग्राम डिस्प्ले पिक्चर (डीपी) को बदलकर भारतीय राष्ट्रीय ध्वज की तस्वीर लगा दी है. शुक्रवार को नेटिजन्स ने इस बदलाव को नोटिस किया और सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई.
आमिर खान ने डीपी पर लगाया नेशनल फ्लैग
आमिर खान प्रोडक्शन्स का इंस्टाग्राम हैंडल पहले अपने आधिकारिक लोगो को डीपी के रूप में इस्तेमाल करता था. लेकिन अब तिरंगे की तस्वीर ने लोगों का ध्यान खींचा है. कुछ यूजर्स इसे देशभक्ति का प्रतीक मान रहे हैं, जबकि कुछ इसे विवाद से ध्यान हटाने की रणनीति बता रहे हैं. एक यूजर ने लिखा 'अब तिरंगे की आड़ में विवाद को दबाने की कोशिश? पहले सही समय पर देश के साथ खड़े होते!' वहीं कुछ प्रशंसकों ने इसे समर्थन का प्रतीक बताया और कहा, 'आमिर हमेशा देश के लिए खड़े रहे हैं. यह एक सकारात्मक कदम है.'
Also Read
- Mission Impossible - The Final Reckoning X review: रिलीज हुई 'मिशन: इम्पॉसिबल – द फाइनल रेकनिंग', फटाफट जान लें कैसी है टॉम क्रूज की फिल्म
- Turkish Shows Removed: पाकिस्तान के साथ देने पर भारत ने तुर्की को सिखाया सबक, यूट्यूब और ओटीटी से हटाए शो
- Vicky Kaushal Birthday: विक्की कौशल के जन्मदिन पर पत्नि कैटरीना कैफ ने खास अंदाज में लुटाया प्यार, वायरल हुई बर्थडे पोस्ट
विवाद की शुरुआत तब हुई, जब आमिर ने ऑपरेशन सिंदूर पर देर से अपनी राय दी. इसके अलावा तुर्की में उनकी एक पुरानी क्लिप, जिसमें वह कथित तौर पर विवादास्पद बयान देते नजर आए, ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर कई लोग आमिर को ट्रोल कर रहे हैं, जबकि उनके प्रशंसक उनका बचाव कर रहे हैं.
फैन ने की तारीफ तो यूजर्स ने किया ट्रोल
आमिर खान प्रोडक्शन्स की ओर से अभी तक इस डीपी बदलने के पीछे की वजह पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. लेकिन यह कदम स्पष्ट रूप से लोगों का ध्यान खींच रहा है. कुछ का मानना है कि यह विवाद को शांत करने की कोशिश हो सकती है, जबकि अन्य इसे महज संयोग बता रहे हैं. यह पहली बार नहीं है जब आमिर खान विवादों में घिरे हैं. उनकी फिल्में और बयान अक्सर चर्चा का विषय बनते हैं. इस बीच नेटिजन्स की नजर अब आमिर के अगले कदम पर टिकी है. क्या यह तिरंगा विवाद को शांत कर पाएगा या नई बहस को जन्म देगा?