सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया की 'The Vvaan' पोस्टपोन, Toxic और Eetha के क्लैश से बचने के लिए मेकर्स ने बदली डेट
'द वन' की नई रिलीज डेट की सबसे बड़ी वजह बॉक्स ऑफिस पर होने वाला टकराव था. यश की फिल्म टॉक्सिक 26 अगस्त 2026 को रिलीज होनी है. उसी वीकेंड में ईथा भी आने वाली थी. अगर 'द वन' अपनी पुरानी डेट पर आती तो तीन बड़ी फिल्मों के बीच मुकाबला हो जाता.
The Vvaan Release Date: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द वन' की रिलीज डेट में बदलाव हो गया है. यह फिल्म पहले 28 अगस्त 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे एक महीने आगे बढ़ाकर 25 सितंबर 2026 कर दिया गया है.
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने खुद एक्स पर फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर किया. उन्होंने लिखा- 'बाघ उसकी दहाड़ है… नंदी उसकी शक्ति और वन... उसकी कहानी. #THEVVAAN 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में." पोस्टर में फिल्म का रोमांचक और फोकलोर स्टाइल साफ दिख रहा है. दर्शक इस पोस्टर को काफी पसंद कर रहे हैं.
तीन फिल्मों का टकराव टला
'द वन' की नई रिलीज डेट की सबसे बड़ी वजह बॉक्स ऑफिस पर होने वाला टकराव था. यश की फिल्म टॉक्सिक 26 अगस्त 2026 को रिलीज होनी है. उसी वीकेंड में ईथा भी आने वाली थी. अगर 'द वन' अपनी पुरानी डेट पर आती तो तीन बड़ी फिल्मों के बीच मुकाबला हो जाता. अब 'द वन' के पीछे हटने से यह तीन-तरफा टकराव टल गया है. हालांकि टॉक्सिक और ईथा के बीच अब भी जोरदार मुकाबला होगा.
Also Read
दिलचस्प बात यह है कि अगर 'द वन' और टॉक्सिक आमने-सामने आतीं तो यह पति-पत्नी का बॉक्स ऑफिस टकराव होता. टॉक्सिक में कियारा आडवाणी एक अहम भूमिका में हैं.
सोलो रिलीज का फायदा
25 सितंबर 2026 को अभी कोई बड़ी हिंदी फिल्म रिलीज होने की खबर नहीं है. ऐसे में 'द वन' को सोलो रिलीज का पूरा फायदा मिलेगा. फिल्म निर्माताओं को उम्मीद है कि खाली वीकेंड में फिल्म अच्छा बिजनेस कर पाएगी. 'द वन' एक फोकलोर बैकग्राउंड वाली एक्शन-एंटरटेनमेंट फिल्म है. इसमें सिद्धार्थ और तमन्नाह के अलावा अन्य कलाकार भी हैं. फिल्म की कहानी, वीजुअल्स और एक्शन को लेकर पहले से ही काफी चर्चा है.