menu-icon
India Daily

Year Ender 2023: किसी की पहली तो किसी ने दोबारा बसाया अपना घर, इस साल इन सितारों ने लिए सात फेरे

Year Ender 2023: इस बार इंडस्ट्री में कई शादियां हुईं जिसमें किसी की पहली शादी थी तो वहीं किसी ने इस दौरान दूसरी शादी भी की. आज हम उन सितारों का ही नाम बताने वाले है जिन्होंने पहली बार अपना घर बसाया तो किसी ने दोबारा खुद को चांस दिया.

Priya Singh
Edited By: Priya Singh
Year Ender 2023: किसी की पहली तो किसी ने दोबारा बसाया अपना घर, इस साल इन सितारों ने लिए सात फेरे

हाइलाइट्स

  • इस साल इन सितारों ने लिए सात फेरे

नई दिल्ली: साल 2023 बस कुछ ही दिन में खत्म होने वाला है. ऐसे में अगर इंटरटेनमेंट के लिहा से बात करें तो इस बार इंडस्ट्री में काफी कुछ देखने को मिला. जहां किसी का घर बसा तो वहीं किसी का घर टूटा भी, इस बार इंडस्ट्री में कई शादियां हुईं जिसमें किसी की पहली शादी थी तो वहीं किसी ने इस दौरान दूसरी शादी भी की. आज हम उन सितारों का ही नाम बताने वाले है जिन्होंने पहली बार अपना घर बसाया तो किसी ने दोबारा खुद को चांस दिया.

रुशद राणा

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम टीवी एक्टर रुशद राणा का है जिन्होंने एक्ट्रेस केतकी वालवकर से शादी की. दोनों की शादी के बाद तस्वीरें काफी वायरल हुई और फैंस ने भी इन्हें भर-भर के प्यार दिया. आपको बता दें कि केतकी की ये दूसरी शादी है जो कि उन्होंने 4 जनवरी को किया.

श्रीजिता डे

बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट श्रीजिता डे ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड माइकल के संग शादी कर ली. दोनों की शादी में बिग बॉस के कई कंटेस्टेंट शामिल हुए थे. दोनों ने इसकी तस्वीरें भी फैंस के साथ साझा की.

कृष्णा मुखर्जी

ये हैं मोहब्बतें फेम एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी ने भी इस साल शादी की. एक्ट्रेस ने बॉयफ्रेंड चिराग बाटलीवाला संग सात फेरे लिए. अदाकारा ने बंगाली रीति-रिवाज में शादी की और इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं.

नेहा बग्गा

इस लिस्ट में एक्ट्रेस नेहा बग्गा भी हैं जिन्होंने बॉयफ्रेंड रेस्टी कंबोज संग 12 नवंबर को सात फेरे लिए, दोनों की शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर कोहराम मचाया. 

विनीत रैना

टीवी एक्टर विनीत रैना भी इसी लिस्ट में शुमार हैं इन्होंने भी इस साल दूसरी शादी की. एक्टर ने अपेक्षा संग शादी की जो कि काफी प्राइवेट हुई. हालांकि, इनकी दोस्त श्वेता तिवारी ने फोटो को फैंस के साथ साझा किया.