रंग दे बसंती से गोलमाल तक… आज जरूर देखें शर्मन जोशी की 5 बेस्ट फिल्में
आज शर्मन जोशी का जन्मदिन है. हम आपको 5 ऐसी फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जो आपको एक बार जरूर देखनी चाहिए. इस लिस्ट में रंग दे बसंती से लेकर गोलमाल तक कई मूवी शामिल है.
नई दिल्ली: अगर हम राजू रस्तौगी का नाम लें, तो आपके दिमाग में पहला ख्याल किसका आता है? जाहिर सी बात है कि यह नाम सुनते ही शर्मन जोशी का चेहरा आंखों के सामने घूमने लगता है. शर्मन एक टैलेंटेड भारतीय एक्टर हैं, जिन्हें हर कोई जानता और पसंद करता है. आज इनका जन्मदिन हैं. ऐसे में आज हम आपको इनके करियर की कुछ बेस्ट मूवीज के बारे में बता रहे हैं, जो आपको एक बार जरूर देखनी चाहिए.
बहुत से लोग शर्मन को फिल्म 3 इडियट्स में राजू रस्तोगी के किरदार के लिए याद करते हैं. वहीं, कुछ लोग उन्हें गोलमाल सीरीज में लक्ष्मण के किरदार के लिए याद करते हैं. शर्मन ने कई तरह के रोल निभाए हैं. इनके करियर की शुरुआत थिएटर से हुई थी. इन्होंने 1999 में फिल्म गॉडमदर से फिल्मों में डेब्यू किया था, जिसे नेशनल अवॉर्ड भी मिला था. तब से लेकर अब तक, उन्होंने ढोल, हैलो, स्टाइल जैसी कई पॉपुलर फिल्मों में काम किया है. यहां देखें उनकी टॉप 5 फिल्में जो आपको जरूर देखनी चाहिए.
रंग दे बसंती:
यह 2006 में रिलीज हुई थी. इस मूवी को 20 साल पूरे हो चुके हैं. इसे एक कल्ट क्लासिक फिल्म कहना गलत नहीं होगा. यह फिल्म इतनी बेहतरीन थी कि इसे गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स और अकादमी अवॉर्ड्स (ऑस्कर) के लिए भारत की तरफ से ऑफिशियल एंट्री के तौर पर चुना गया था. इस फिल्म में शर्मन जोशी ने शिवराम राजगुरु का किरदार निभाया था.
3 इडियट्स:
यह मूवी शर्म के करियर की एक बड़ी हिट साबित हुआ. यह फिल्म कॉलेज लाइफ, सच्ची दोस्ती और जिंदगी के कुछ अहम सबकों की कहानी है. जब भी 3 इडियट्स को याद किया जाता है, तो राजू रस्तौगी का जिक्र जरूर होता है. इनकी एक्टिंग दिल को छू लेने वाली थी.
लाइफ इन अ मेट्रो:
इस मूवी में शर्मन ने एक अहम किरदार निभाया था. इसमें शर्मन ने राहुल का रोल किया था, जो भिलाई का रहने वाला एक सीधा-सादा नौजवान है. वह अपने सपनों को पूरा करने के लिए मुंबई आता है,. लेकिन प्यार उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल देता है और वह अपनी नौकरी भी छोड़ देता है.
गोलमाल:
शर्मन जोशी की फिल्मों की बात हो और गोलमाल का नाम न लिया जाए, ऐसा नहीं हो सकता है. इस मूवी में उन्होंने लक्ष्मण का किरदार निभाया था. इस पिक्चर में उनकी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग, मासूम चेहरा और नैचुरल एक्टिंग ने हर बार दर्शकों को खूब हंसाया.
फरारी की सवारी:
यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है. इसमें इनका नाम रुस्तम है, जो एक पारसी पिता का किरदार है. उन्होंने एक शांत और प्यार करने वाले पिता का किरदार निभाया, जो अपने बेटे के लिए हर संभव कोशिश करता है. उनके अभिनय ने फिल्म में बहुत ज्यादा अपनापन और भावनाएं भर दीं.
और पढ़ें
- दिग्गज अभिनेता भरत कपूर का हार्ट अटैक से निधन, फिल्मों में खलनायकी की भूमिकाओं से मिली थी पहचान
- 'सरके चुनर तेरी सरके' विवाद को लेकर संजय दत्त ने NCW के सामने मांगी माफी, 50 लड़कियों की पढ़ाई का खर्च उठाने का किया ऐलान
- थलापति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, 8 मई 2026 को दुनियाभर में मचाएगी धमाल!